धार। मध्य प्रदेश के धार जिले में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां भोज नगर क्षेत्र में बाइक सवार तीन बदमाशों ने एक 8 वर्षीय बच्चे के अपहरण का प्रयास किया।
धार। मध्य प्रदेश के धार जिले में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां भोज नगर क्षेत्र में बाइक सवार तीन बदमाशों ने एक 8 वर्षीय बच्चे के अपहरण का प्रयास किया। हालांकि, बच्चे की हिम्मत और त्वरित सूझबूझ के कारण बदमाश अपने मंसूबों में कामयाब नहीं हो सके।
भोज नगर के वाल्सल्य मंदिर के पास था तनिष्क
जानकारी के अनुसार, घटना भोज नगर स्थित वात्सल्य मंदिर के पास की है। 8 वर्षीय तनिष्क वर्मा, जो केंद्रीय विद्यालय में कक्षा 5वीं का छात्र है, स्कूल से लौटकर अपने घर के बाहर बैठा था। इसी दौरान एक बाइक पर सवार तीन संदिग्ध युवक वहां पहुंचे और गली में मंडराने लगे।
खतरे को भांप कर बच्चे ने लगा दी दौड़, एक घर में घुसा
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, बदमाशों ने आपस में बच्चे को उठाने की बात की और उसे जबरन बाइक पर बिठाने की कोशिश की। खतरे को भांपते हुए मासूम तनिष्क घबराया नहीं, बल्कि तुरंत वहां से दौड़ लगा दी और पास ही स्थित पड़ोसी हरिराम यादव के घर में घुसकर खुद को सुरक्षित कर लिया। बच्चे के अचानक भागने से बदमाश सकपका गए और पकड़े जाने के डर से मौके से फरार हो गए।
आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग
घटना के बाद परिजनों ने आसपास लगे सीसीटीवी (CCTV) कैमरों की फुटेज खंगाली है। फुटेज में संदिग्धों की आवाजाही तो दिखाई दे रही है, लेकिन उनके चेहरे साफ नहीं होने के कारण अभी तक पहचान नहीं हो पाई है। परिजनों और मोहल्लेवासियों ने पुलिस प्रशासन से क्षेत्र में गश्त बढ़ाने और आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और संदिग्धों की तलाश जारी है।
यह भी पढ़े: 10वीं-12वीं रिजल्ट घोषित, सरकारी स्कूल आगे
https://www.primenewsnetwork.in/state/10th-and-12th-results-declared-government-schools-outperform/174486