रीवा। शहर के सिटी कोतवाली क्षेत्र में रहने वाले एक व्यक्ति से किडनी ट्रांसप्लांट कराने के नाम पर 56 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है।
रीवा। शहर के सिटी कोतवाली क्षेत्र में रहने वाले एक व्यक्ति से किडनी ट्रांसप्लांट कराने के नाम पर 56 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। मामला संज्ञान में आते ही पुलिस ने गोपनीय तरीके से जांच शुरू की और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, आरोपी की पहचान प्रियांशु पवार उर्फ आयुष (24 वर्ष) के रूप में हुई है, जो हरदा जिले का रहने वाला है।
किडनी देने का झूठा भरोसा, फिर ऐंठने लगा पैसा
पुलिस के मुताबिक, शिकायतकर्ता की बहन बाहर पढ़ती है, जिससे आरोपी युवक का परिचय था। शिकायतकर्ता की बहन अपनी भाभी की बीमारी को लेकर परेशान थी और अपने परिचितों से इस बारे में चर्चा करती थी। इसी बात का फायदा आरोपी प्रियांशु ने उठाया। उसने किडनी दिलाने का झूठा भरोसा दिलाया और धीरे-धीरे पैसे ऐंठने लगा।
डाक्टरों ने दी किडनी ट्रांसप्लांट की सलाह
टीओआई श्रृंगेश सिंह राजपूत ने बताया कि पीड़ित दिलीप कुमार सोनी (निवासी अशोक नगर, तरहटी) की पत्नी की तबीयत अगस्त 2025 में अचानक खराब हो गई थी। डॉक्टरों ने उन्हें किडनी ट्रांसप्लांट की सलाह दी। इसी दौरान दिलीप की मुलाकात प्रियांशु से हुई। आरोपी ने विश्वास दिलाया कि वह भोपाल के बंसल अस्पताल में किडनी ट्रांसप्लांट की व्यवस्था करा देगा। मदद के नाम पर आरोपी ने पिछले 5 महीनों में अलग-अलग किस्तों में ऑनलाइन माध्यम से कुल 56 लाख रुपये अपने विभिन्न खातों में डलवा लिए।
ठगी का एहसास, दर्ज कराई शिकायत
जब लगातार पैसों की मांग के बावजूद काम नहीं हुआ, तब पीड़ित को ठगी का एहसास हुआ और उसने कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई।
आरोपी पुलिस रिमांड पर, ठगी का पैसा निकलवाने हो रहा प्रयास
आरोपी प्रियांशु हरदा जिले में जिला पंचायत के पास लाला लाजपत राय वार्ड का रहने वाला है। पुलिस ने उसे एक दिन की रिमांड पर लेकर पूछताछ की और कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। पुलिस अब ठगी गई राशि की बरामदगी के प्रयास कर रही है।
यह भी पढ़े: राजेंद्र भारती को तीन साल की जेल, मिली जमानत
https://www.primenewsnetwork.in/state/rajendra-bharti-sentenced-3-years-granted-bail/153830