प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम

दिल्ली में प्रदूषण नियंत्रण पर जमीनी कार्रवाई करें

दिल्ली में प्रदूषण नियंत्रण पर जमीनी कार्रवाई करें : किरण बेदी

Delhi Pollution :  नई दिल्ली। सामाजिक एक्टिविस्ट और पूर्व आईपीएस किरण बेदी ने दिल्ली में हवा की लगातार बिगड़ती जा रही गुणवत्ता पर चिंता जाहिर की है।

दिल्ली में प्रदूषण नियंत्रण पर जमीनी कार्रवाई करें  किरण बेदी

दिल्ली में प्रदूषण नियंत्रण पर जमीनी कार्रवाई करें : किरण बेदी |

Delhi Pollution :  नई दिल्ली। सामाजिक एक्टिविस्ट और पूर्व आईपीएस किरण बेदी ने दिल्ली में हवा की लगातार बिगड़ती जा रही गुणवत्ता पर चिंता जाहिर की है। उन्होंने कहा कि वह इस शहर की ऐसी हालत को सहन नहीं कर सकती। उन्होंने X पर दिल्ली की दमघोंटू हवा की स्थिति का उल्लेख किया है और अपील की है कि इस समस्या से जुड़े अधिकारी इस स्थिति को सुधारने के लिए तत्काल कदम उठाएं। 

बेदी ने दिल्ली की बिगड़ती हवा को पब्लिक हेल्थ इमरजेंसी बताया। अपनी एक्स प्रोफाइल पर कई पोस्टों में बेदी ने कहा कि अगर प्रत्येक एजेंसी नेतृत्व, पारदर्शिता, निरंतरता और समन्वय के साथ अपनी भूमिका निभाए तो एनसीआर के वायु प्रदूषण को प्रभावी ढंग से नियंत्रित किया जा सकता है।

उन्होंने शनिवार को दिल्ली के प्रदूषण संकट से निपटने के तरीके की तीखी आलोचना की। उन्होंने सरकारी अधिकारियों से आग्रह किया कि वे कमरों में बैठकें करने के बजाए धुंध से भरी सड़कों पर निकलें। शासन को रिमोट से नियंत्रित नहीं किया जा सकता। इसे धूल में खड़ा होना चाहिए, उसी हवा में सांस लेनी चाहिए और तत्परता से काम करना चाहिए।

किरण बेदी ने भारत के वायु संकट के पीछे की व्यवस्थागत विफलताओं को रेखांकित किया। उन्होंने लिखा कि देश का वायु प्रदूषण संकट वर्तमान की कोई दुर्घटना नहीं है। यह दशकों से शासन में सच्चे समन्वय के अभाव का परिणाम है। उन्होंने आगे कहा कि अब हमें सहयोगात्मक प्रशासन की आवश्यकता है। दोष मढ़ने की बजाय ईमानदार इच्छाशक्ति से समाधान निकालने की जरूरत है।

यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/india/election-commission-extends-deadline-for-sir-in-12-states-and-union-territorie/99341

Related to this topic: