प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

नौगाम विस्फोट को लेकर जानें डीजीपी ने क्या बताया?

नौगाम विस्फोट को लेकर उपराज्यपाल ने दिए जांच के आदेश, जानें डीजीपी ने क्या बताया?

Jammu and Kashmir : 14 नवंबर को नौगाम पुलिस स्टेशन के अंदर बड़ा विस्फोट हुआ. जांच के दौरान विस्फोटक सामग्री और रसायन को नौगाम के खुले क्षेत्र में सुरक्षित रख दिया गया था...

नौगाम विस्फोट को लेकर उपराज्यपाल ने दिए जांच के आदेश जानें डीजीपी ने क्या बताया

नौगाम विस्फोट को लेकर उपराज्यपाल ने दिए जांच के आदेश, जानें डीजीपी ने क्या बताया? |

Jammu and Kashmir : 14 नवंबर को नौगाम पुलिस स्टेशन के अंदर बड़ा विस्फोट हुआ. जांच के दौरान विस्फोटक सामग्री और रसायन को नौगाम के खुले क्षेत्र में सुरक्षित रख दिया गया था. फोरेंसिक जांच हो रही थी. फोरेंसिक जांच के दौरान ही रसायन में विस्फोट हो गया. इस विस्फोट में 9 लोगों की मौत हो गई. कई लोग घायल बताए जा रहे हैं.

जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल के कार्यालय ने किया पोस्ट

इसमें लिखा है कि श्रीनगर के नौगाम पुलिस स्टेशन में हुए अत्यंत दुखद आकस्मिक विस्फोट में हुई बहुमूल्य जानों की हानि से अत्यंत दुःखी हूं. शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी संवेदनाएं. मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं. सरकार मृतकों के परिवारों, मित्रों और प्रियजनों के साथ एकजुटता से खड़ी है. प्रभावित लोगों को हर संभव सहायता प्रदान की जा रही है. उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा कि मैंने आकस्मिक विस्फोट के कारणों का पता लगाने के लिए जांच के आदेश दिए हैं. 

डीजीपी का बयान

डीजीपी ने कहा कि एफआईआर संख्या 162/2025, थाना नौगाम की जांच के दौरान, 9 और 10 नवंबर 2025 को फरीदाबाद से विस्फोटक पदार्थों, रसायनों और अभिकर्मकों की बड़ी मात्रा भी बरामद की गई. यह बरामदगी, हमारी अन्य बरामदगियों की तरह परिवहन करके थाना नौगाम के खुले क्षेत्र में सुरक्षित रूप से रखी गई थी. निर्धारित प्रक्रिया के हिस्से के रूप में बरामदगी के नमूनों को आगे फॉरेंसिक और रासायनिक परीक्षण के लिए भेजना आवश्यक था. 

डीजीपी ने कहा कि बरामदगी के विशाल स्वरूप के कारण, यह प्रक्रिया पिछले 2 दिनों से अर्थात् कल और परसों एफएसएल टीम द्वारा जारी थी. बरामदगी की अस्थिर और संवेदनशील प्रकृति की वजह से नमूना लेने और संभालने की प्रक्रिया एफएसएल टीम द्वारा अत्यंत सावधानी से की जा रही थी, लेकिन दुर्भाग्यवश, इसी दौरान कल रात लगभग 11:20 बजे एक आकस्मिक विस्फोट हो गया.

डीजीपी ने बताया कि इस घटना के कारण को लेकर किसी भी अन्य प्रकार के कयास लगाने की आवश्यकता नहीं है. इस हादसे में 9 लोगों की जान गई है. एसआईए के 1 कर्मी, एफएसएल टीम के 3 सदस्य, क्राइम सीन फोटोग्राफी टीम के 2 सदस्य, मजिस्ट्रेट की टीम के 2 राजस्व अधिकारी और टीम से जुड़े एक दर्ज़ी, इसके अलावा, 27 पुलिसकर्मी, 2 राजस्व अधिकारी और आस-पास के क्षेत्रों के 3 नागरिक घायल हुए हैं, जिन्हें तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया. पुलिस स्टेशन की इमारत को बहुत गंभीर नुकसान पहुँचा है और आसपास की इमारतें भी प्रभावित हुई हैं. इस नुकसान की मात्रा का आकलन किया जा रहा है. इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना के कारण की जांच की जा रही है. इस शोक की घड़ी में जम्मू-कश्मीर पुलिस मृतकों के परिवारों के साथ खड़ी है.

यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/state/bjp-took-action-against-rk-singh/97710

 

Related to this topic: