प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम

चुनाव आयोग ने की नए ओसी की...

कोलकाता : चुनाव आयोग ने की नए ओसी की नियुक्ति

कोलकाता। कोलकाता के तहत भवनीपुर विधानसभा क्षेत्र में होने के कारण कालीघाट थाना पहले से चर्चित रहा...

कोलकाता  चुनाव आयोग ने की नए ओसी की नियुक्ति

चुनाव आयोग ने की नए ओसी की नियुक्ति |

कोलकाता। कोलकाता के तहत भवनीपुर विधानसभा क्षेत्र में होने के कारण कालीघाट थाना पहले से चर्चित रहा ही है, फिर एक विचित्र कारण से चर्चा में आ गया है। विधानसभा चुनाव के ठीक कुछ दिन पहले ही चुनाव आयोग ने वहां के ओसी को हटा कर एक नये ओसी को नियुक्त कर दिया था, लेकिन उसे उस ओसी को भी हटाना पड़ा और उसकी जगह नये ओसी को नियुक्त करना पड़ा। 

चुनाव आयोग ने कालीघाट थाने में गौतम दास को नियुक्त किया था। वे अपना कामकाज ठीकठाक कर रहे थे और चुनाव आयोग उनके कामकाज से संतुष्ट था, लेकिन एक मई को उन्होंने ओसी की वर्दी पहने हाथ में आग्नेयास्त्र ताने अपनी फोटो सोशल मीडिया पर जारी दी। कालीघाट के टीएमसी के लोगों को यह खल गया और उन्होंने इसे मुद्दा बना दिया। उन्होंने इस ओर चुनाव आयोग का ध्यान खींचा और उसकी आलोचना भी की। 

चुनाव आयोग ने ओसी गौतम दास को हटाने का आदेश दे दिया, हालांकि गौतम दास ने टीएमसी की ओर से आलोचना करते ही सोशल मीडिया से अपनी पोस्ट को हटा लिया था। चुनाव आयोग ने गौतम दास की जगह उल्टाडांगा महिला थाने के ओसी चमेली मुखोपाध्याय (मुखर्जी) को नियुक्त कर दिया है।

यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/state/sc-upholds-ec-move-on-central-observers-in-bengal/181882

Related to this topic: