राज्य के महिला व बाल कल्याण विभाग के साथ ही शहरी निकाय विभाग की मंत्री अग्निमित्र पॉल और तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव सांसद अभिषेक बनर्जी के बीच ठन गई है।
कोलकाता। राज्य के महिला व बाल कल्याण विभाग के साथ ही शहरी निकाय विभाग की मंत्री अग्निमित्र पॉल और तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव सांसद अभिषेक बनर्जी के बीच ठन गई है। अग्निमित्रा पॉल उन्हें अपनी औकात दिखा देना चाहती है, तो अभिषेक बनर्जी भी अपनी पार्टी की सत्ता जाने के बाद भी उन्हें चुनौती देने में पीछे नहीं हैं।
तिलजला कांड के बाद बढ़ी सख्ती
तिलजला कांड के बाद मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी की ओर से कोलकाता में अवैध निर्माणों को ध्वस्त करने के निर्देश देते ही तिलजला समेत महानगर के विभिन्न इलाकों में कोलकाता नगर निगम ने अवैध निर्माणों को ध्वस्त करने की प्रक्रिया तेज कर दी है।
17 ठिकानों पर नोटिस
कोलकाता नगर निगम ने अभिषेक बनर्जी के कालीघाट और हरीश मुखर्जी रोड समेत 17 ठिकानों पर नोटिस भेजकर कहा है कि वे कोलकाता नगर निगम की ओर से पारित नक्शे से बाहर किए गए निर्माण को हटा दें, वरना निगम खुद उसे हटा देगा और उसका खर्चा भी वसूल करेगा।
अभिषेक बनर्जी का बयान
अभिषेक बनर्जी का कहना है कि कौन सा हिस्सा अवैध निर्माण है, कोलकाता नगर निगम ने अपनी नोटिस में उल्लेख नहीं किया है। वे इसका स्पष्ट उल्लेख करें।
अग्निमित्रा पॉल का पलटवार
इसके विपरीत मंत्री अग्निमित्रा पॉल का कहना है कि अभिषेक बनर्जी को अपना निर्माण का नक्शा लेकर कोलकाता नगर निगम आना चाहिए और खुद स्थिति स्पष्ट कर लेनी चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि अभिषेक बनर्जी कोलकाता नगर निगम में पैर नहीं रखना चाहते।
यह भी पढ़े: उत्तरकाशी: चारधाम यात्रा में 6 लाख श्रद्धालु