मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के पीए चंद्रनाथ रथ की हत्या में सीबीआई ने उत्तर प्रदेश के बनारस से एक शार्प शूटर पुनित राय को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार पुनित राय पांचवां आरोपी है।
कोलकाता। मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के पीए चंद्रनाथ रथ की हत्या में सीबीआई ने उत्तर प्रदेश के बनारस से एक शार्प शूटर पुनित राय को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार पुनित राय पांचवां आरोपी है। पहले से गिरफ्तार चार आरोपियों से पूछताछ के दौरान पुनीत राय का नाम सामने आया है। चंद्रनाथ रथ की हत्या 6 मई को मध्यमग्राम में उस समय हुई जब वे अपने घर वापस लौट रहे थे।
सीबीआई जांच में बड़ा खुलासा
सूत्रों का कहना है कि सीबीआई को पुनीत राय की गिरफ्तारी से हत्याकांड की साजिश करने वाले मूल आरोपी तक पहुंचने का रास्ता साफ हो गया है।
पहले भी हो चुकी है गिरफ्तारी
गौरतलब है कि सीबीआई हत्याकांड के चौथे आरोपी राजकुमार सिंह को ट्रांजिट रिमांड पर लेकर मंगलवार को बारासात में विशेष कोर्ट में पेश कर चुकी है। कोर्ट ने उसे 24 मई तक के लिए सीबीआई हिरासत में भेजने का निर्देश दिया है।
यह भी पढ़े: बीसी खंडूरी का राजकीय सम्मान अंतिम संस्कार
https://www.primenewsnetwork.in/state/bc-khanduri-honored-with-state-funeral/206422