प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

कोरबा: हाइड्रा की टक्कर से बच्ची की मौत

कोरबा में तेज रफ्तार हाइड्रा ने बाइक सवार परिवार को कुचला, 3 साल की मासूम की मौत; माता-पिता और भाई गंभीर

कोरबा जिले के बांगो थाना क्षेत्र अंतर्गत एक भीषण सड़क हादसे में तेज रफ्तार हाइड्रा क्रेन ने बाइक सवार परिवार को अपनी चपेट में ले लिया।

कोरबा में तेज रफ्तार हाइड्रा ने बाइक सवार परिवार को कुचला 3 साल की मासूम की मौत माता-पिता और भाई गंभीर

Korba: 3-year-old killed in hydra crash |

कोरबा {छत्तीसगढ़}: जिले के बांगो थाना क्षेत्र अंतर्गत एक भीषण सड़क हादसे में तेज रफ्तार हाइड्रा क्रेन ने बाइक सवार परिवार को अपनी चपेट में ले लिया। इस दर्दनाक दुर्घटना में 3 वर्षीय मासूम बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसके माता-पिता और एक वर्षीय मासूम भाई गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

ओवरटेक करने के दौरान बाइक को मारी टक्कर

जानकारी के अनुसार, ग्राम तनेरा निवासी राम कुमार पोर्ते अपने परिवार के साथ ससुराल से वापस लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार हाइड्रा चालक ने ओवरटेक करने की कोशिश में बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक हाइड्रा के पहिए में फंस गई और चालक वाहन को दूर तक घसीटता हुआ ले गया।

हादसे के बाद मची चीख-पुकार

हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी और चीख-पुकार मच गई। प्रत्यक्षदर्शियों को इकट्ठा होते देख चालक हाइड्रा को मौके पर ही छोड़कर फरार हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को तत्काल पोड़ी उपरोड़ा अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार जारी है।

पुलिस ने हाइड्रा किया जब्त

घटना की सूचना मिलते ही बांगो थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मृत बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है और हाइड्रा को जब्त कर फरार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।

यह भी पढ़: दिल्ली उच्च न्यायालय ने एचयूएल के उत्पादों के खिलाफ बीको का विज्ञापन हटाने को कहा

Related to this topic: