प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम

मंत्री पे अभद्र टिप्पणी करने वाला आरोपी गिरफ्तार

कोरबा में केंद्रीय गृह मंत्री और पुलिस विभाग के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने की कार्रवाई

कोरबा में सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक वीडियो पोस्ट करने के मामले में बांगो पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर पुलिस और शासन के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने का आरोप है।

कोरबा में केंद्रीय गृह मंत्री और पुलिस विभाग के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने वाला आरोपी गिरफ्तार पुलिस ने की कार्रवाई

Korba Police Arrest Man Over Objectionable Social Media Video |

कोरबा (छत्तीसगढ़)। सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक और अभद्र वीडियो पोस्ट करने के मामले में बांगो पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को उसके घर (बांकी मोंगरा/नूरा निवास) से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी स्वयं को वन विभाग (कटघोरा डिवीजन) का कर्मचारी बताता है।

BJYM पदाधिकारी की शिकायत पर दर्ज हुआ मामला

​भारतीय जनता युवा मोर्चा (BJYM) मण्डल पोंडी उपरोड़ा के उपाध्यक्ष गौरव चतुर्वेदी द्वारा बांगो थाना में एक लिखित शिकायत दर्ज कराई गई थी। शिकायत के अनुसार, सोशल मीडिया पर शेखर सिंह रत्नाकर नाम के व्यक्ति का एक वीडियो वायरल हो रहा था। वीडियो में आरोपी दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुए धरना-प्रदर्शन के संबंध में ​पुलिस विभाग के खिलाफ अभद्र भाषा का प्रयोग कर रहा था।

गृह मंत्री के खिलाफ बयानबाजी और शांति व्यवस्था बिगाड़ने का आरोप

​केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के विरुद्ध आपत्तिजनक और गाली-गलौज युक्त बयानबाजी कर रहा था। शासन-प्रशासन पर भ्रष्टाचार और लूटपाट जैसे आरोप लगाकर शांति व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश कर रहा था।

पुलिस ने दबिश देकर आरोपी को किया गिरफ्तार

​मामले की गंभीरता को देखते हुए बांगो पुलिस ने शिकायत के आधार पर अपराध दर्ज किया। इसके बाद पुलिस टीम ने सुबह दबिश देकर आरोपी को उसके निवास स्थान से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है। 

यह भी पढ़ें:   अनियंत्रित बाइक पानी में गिरी, 52 वर्षीय ग्रामीण की डूबकर मौत

Related to this topic: