प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

तस्करी के खिलाफ चेचट पुलिस की कार्रवाई

अवैध शराब तस्करी के खिलाफ चेचट पुलिस की कार्रवाई, दो तस्कर गिरफ्तार

कोटा ग्रामीण में चेचट पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ कार्रवाई कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने 240 पव्वे देशी शराब और एचएफ डीलक्स बाइक जब्त की।

अवैध शराब तस्करी के खिलाफ चेचट पुलिस की कार्रवाई दो तस्कर गिरफ्तार

Kota Rural Police Arrest 2, Seize 240 Pouches of Illegal Liquor |

कोटा ग्रामीण (राजस्थान)। थाना चेचट पुलिस ने अवैध शराब की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से अवैध देशी शराब के कुल 240 पव्वे बरामद किए। कार्रवाई के दौरान शराब परिवहन में प्रयुक्त एचएफ डीलक्स मोटरसाइकिल भी जब्त की गई। पुलिस अधीक्षक कोटा ग्रामीण सुजीत शंकर ने बताया कि अवैध शराब की तस्करी एवं परिवहन की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रामकल्याण मीणा के सुपरविजन, वृत्ताधिकारी रामगंजमंडी ओम प्रकाश विश्नोई के निकटतम सुपरविजन तथा थानाधिकारी उत्तम सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीमों ने कार्रवाई की। 

खेडली रोड पर 96 पव्वे देशी शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार

पहली कार्रवाई में पुलिस टीम को सूचना मिली कि खेडली रोड स्थित निटटू सरदार के स्टॉक के पास एक व्यक्ति प्लास्टिक के कट्टे में अवैध देशी शराब लेकर बैठा है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर संदीप मीणा को पकड़ा और उसके कब्जे से 96 पव्वे अवैध देशी शराब बरामद की।

सालेड़ा रोड पर नाकाबंदी में 144 पव्वे शराब बरामद

वहीं दूसरी टीम ने सालेड़ा रोड पर नाकाबंदी के दौरान एक मोटरसाइकिल को रुकवाकर जांच की। मोटरसाइकिल चालक चेतन मीणा ने पुलिस को देखकर गति बढ़ाने का प्रयास किया। पुलिस ने उसे रोककर मोटरसाइकिल पर रखे प्लास्टिक के कट्टे की तलाशी ली, जिसमें 144 पव्वे अवैध देशी शराब बरामद हुई।

आबकारी अधिनियम में केस दर्ज, दोनों आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने दोनों मामलों में आबकारी अधिनियम की धारा के तहत प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान शुरू कर दिया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान संदीप मीणा (24) निवासी राजूखेड़ा और चेतन मीणा (19) निवासी राजूखेड़ा, थाना चेचट के रूप में हुई है। 

यह भी पढ़ें:   हाथरस के बसगोई में थार सवार बदमाशों की ताबड़तोड़ फायरिंग, 4 आरोपी गिरफ्तार

Related to this topic: