प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

कृष्णनगर में गरजे पीएम मोदी

कृष्णनगर में पीएम मोदी की हुंकार, 4 मई को बंगाल में होगा भाजपा के विजय का जश्न

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम बंगाल के नदिया जिले के मुख्यालय कृष्णनगर में भाजपा की चुनावी सभा में कहा कि 4 मई को बंगाल में भाजपा का विजय का जश्न होगा।

कृष्णनगर में पीएम मोदी की हुंकार 4 मई को बंगाल में होगा भाजपा के विजय का जश्न

Krishnanagar Rally: Modi Predicts End of TMC Rule on May 4 |

कोलकाता (पश्चिम बंगाल)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम बंगाल के नदिया जिले के मुख्यालय कृष्णनगर में भाजपा की चुनावी सभा में कहा कि 4 मई को बंगाल में भाजपा का विजय का जश्न होगा। मिठाई के साथ झालमुढ़ी बांटी जाएगी। उन्होंने कहा कि पिछले 50 सालों में बंगाल में पहला चुनाव है जिसमें हिंसा कम से कम हुई है। यह चुनाव आयोग की सफलता है। उन्होंने कहा कि वोट के पुराने रिकार्ड टूट गए हैं। जब भी भारी मतदान हुए हैं, भाजपा या एनडीए को प्रचंड विजय मिली है।

टीएमसी के 'जंगलराज' पर कड़ा प्रहार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि निर्मम टीएससी सरकार के मंत्रियों, नेताओं, सिंडिकेट के प्रति लोगों में गुस्सा है, टीएमसी का खाता नहीं खुलेगा। उन्होंने कहा कि उन्होंने (नरेंद्र मोदी) इस बार बंगाल का अनेक दौरा किया है। माताओं-बहनों में जुनून देखा है। वे टीएमसी के जंगलराज के खिलाफ वियज का शंख फूंक रही है। जंगल राज के खिलाफ यह चुनाव मोदी यानी जनता लड़ रही है। पंद्रह साल बाद बाद किसान, सरकारी कर्मचारी, डॉक्टर, वकील, रिक्शा चालक सभी लोग भय से मुक्ति के लिए भाजपा को मौका देना चाहते हैं।

विकास के मुद्दों पर सरकार को घेरा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि टीमसी झूछ बोलती है। उसके किए गए सभी वादें अधूरे हैं। स्कूल बंद हो गए हा। घर घर पीने का पानी नहीं पहुंचा है। पानी पहुंच रहा है तो गंदा पानी पहुंच रहा है। बंगाल में हजारों उद्योग बंद हो गए हैं। जूट मिलों में ताले लग गए है। सड़के खराब हैं। शहर बेहाल है। मेडिकल और अस्पतालों की हालत खराब है। राज्य सरकार कल्याणी में एम्स नहीं चाहती थी। केंद्र सरकार ने एम्स खोला। कृष्णनगर की नदियां भी सुरक्षित नहीं है। टीएमसी के लोग लूटने में व्यस्त है। टीएमसी के अत्याचारियों और भ्रष्टाचारियों ने जो लूटा है उसे लौटाना पड़ेगा, उनका हिसाब होगा।

सीमा सुरक्षा और घुसपैठ का उठाया मुद्दा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि मोदी का मंत्र है सबका साथ, सबका विकास। टीएमसी का नारा है घुसपैठियों का साथ और उनका विकास। घुसपैठियों का फर्जी कागजात बना है। उन्होंने कहा कि सीमा की सुरक्षा तभी रहती है, जब सेना, बीएसएफ, नागरिक मिल कर काम करते हैं। मोदी की गारंटी है कि 4 मई क बाद सीमा की सुरक्षा होगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि मतुआ, नमोशुद्र  और ध्रर्म के नाम पर प्रताड़ित किए गए हिंदू, शरणार्थी भारत आए हैं, उनको टीएमसी से भयभीत होने की जरूरत नही है। मोदी उनके साथ है। सरकार उन्हें सीएए के तहत भारतीय नागरिक बनाने का काम तेजी से करेगी।

महिलाओं के लिए 10 बड़े वादे

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि टीएमसी ने महिलाओं के सबसे बड़ा नुकसान किया है। वह महिलाओं का सशक्तिकरण नहीं चाहती। वह नहीं चाहती कि महिलाएं संसद और विधानसभ में पहुंचे और 33 प्रतिशत आरक्षण का कानून बने। उसने कांग्रेस के साथ मिल कर उसका विरोध किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महिलाओं से 10 वादे किए। उनमें महिला सुरक्षा के लिए प्रखंड स्तर पर महिला थाना बनाने, महिला दस्ता बनाने, पुलिस में भर्ती करने, भरोसा कार्ड के तहत हर साल 36 हजार रुपए सीधे खाते में जमा करने, गर्भवती महिलाओं को 21 हजार रुपए देने समेत अनेक योजनाओं का लाभ देने के वादे है।

यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/world/icg-urges-bangladesh-to-reconsider-ban-on-awami-league/178586

अवामी लीग पर प्रतिबंध पर पुनर्विचार करे बांग्लादेश सरकार: आईसीजी

Related to this topic: