प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

यूपी में टैक्स फ्री हुई ‘कृष्णावतारम्’

फिल्म ‘कृष्णावतारम्’ उत्तर प्रदेश में टैक्स फ्री घोषित

यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने भगवान श्रीकृष्ण पर आधारित फिल्म ‘कृष्णावतारम्’ को विशेष स्क्रीनिंग के बाद टैक्स फ्री घोषित किया।

फिल्म ‘कृष्णावतारम्’ उत्तर प्रदेश में टैक्स फ्री घोषित

Krishnavataram |

लखनऊ। फिल्म "कृष्णावतारम्" उत्तर प्रदेश में टैक्स फ्री घोषित। यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ ने लोकभवन सभागार में फिल्म की विशेष स्क्रीनिंग में फिल्म ‘कृष्णावतारम्’ देखने के बाद उत्तर प्रदेश में टैक्स फ्री करने का ऐलान किया है। मालूम हो कि फिल्म  "कृष्णावतारम्" भगवान श्रीकृष्ण और उनकी पटरानी सत्यभामा की कहानी पर आधारित है।

सीएम योगी का बयान

सीएम योगी ने कहा कि फिल्म 'कृष्णावतारम' धार्मिक और सांस्कृतिक पृष्ठभूमि पर आधारित फिल्म है। इस फिल्म को लेकर सरकार का मानना है कि नई पीढ़ी को भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं से जोड़ने में ऐसी फिल्मों की अहम भूमिका हो सकती है। सीएम योगी ने राज्य के सूचना विभाग को प्रदेश के जिलों में भी फिल्म की विशेष स्क्रीनिंग आयोजित करने के निर्देश दिए थे ताकि बच्चे और युवा भगवान श्रीकृष्ण की कथा और भारतीय विरासत को करीब से समझ सकें।

मुख्य अभिनेत्री को लेकर विशेष उल्लेख

सीएम योगी ने कहा, इस फिल्म में मुख्य अभिनेत्री के रूप में सत्यभामा का किरदार निभाने वाली कलाकार का नाम भी संस्कृति है, जिन्होंने भूमिका को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया है। फिल्म की मुख्य पात्र संस्कृति राज्यपाल की नातिन हैं और किसी भी नानी के लिए इससे अद्भुत क्षण और कोई नहीं होगा कि पालन-पोषण कर जिस बच्ची को आगे बढ़ाया है, आज उसे इतना बेहतर काम करते हुए देख रहीं हैं।

विशेष स्क्रीनिंग में मौजूद रहे गणमान्य

फिल्म "कृष्णावतारम्" के विशेष स्क्रीनिंग के दौरान राजपाल आनंदी बेन पटेल, दोनों डिप्टी सीएम, कई मंत्रीगण, कई जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में छात्र व शिक्षण संस्थाओं से जुड़े लोग भी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंच पर फिल्म के कलाकारों का सम्मान किया और कहा कि नई पीढ़ी को भारतीय संस्कृति और विरासत से जोड़ने वाली फिल्मों को बढ़ावा मिलना चाहिए।

कार्यक्रम का माहौल

कार्यक्रम के दौरान लोकभवन सभागार “कृष्णा-कृष्णा” और “राधे-राधे” के जयकारों से गूंज उठा। फिल्म भगवान श्रीकृष्ण के जीवन पर आधारित है और हाल ही में रिलीज हुई है।

यह भी पढ़े: कच्चे तेल की कीमतों में बड़ा उछाल

https://www.primenewsnetwork.in/india/crude-oil-prices-surge-again-globally/203520

Related to this topic: