कुशीनगर में राजकीय नर्सिंग कॉलेज बनेगा। योगी कैबिनेट ने मेडिकल कॉलेज के पास 0.405 हेक्टेयर भूमि चिकित्सा शिक्षा विभाग को निशुल्क हस्तांतरित किया।
लखनऊ। तथागत बुद्ध की महापरिनिर्वाण स्थली कुशीनगर में जल्दी ही राजकीय नर्सिंग कॉलेज की स्थापना की जाएगी। योगी कैबिनेट बैठक में नर्सिंग कॉलेज की स्थापना के लिए कुशीनगर के मेडिकल कॉलेज (स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय) के बगल में स्थित सीलिंग भूमि में से 0.405 हेक्टेयर भूमि चिकित्सा शिक्षा विभाग को निशुल्क हस्तांतरित करने को मंजूरी मिल गई है।
केंद्र सहायतित योजना के तहत बड़ी पहल
केंद्र सहायतित योजना के तहत भारत सरकार ने प्रदेश को 27 नर्सिंग कॉलेज आवंटित किए हैं। इन नर्सिंग कॉलेजों में जनपद कुशीनगर भी शामिल है। केंद्र सरकार की तरफ से प्रति नर्सिंग कॉलेज की लागत 10 करोड़ रुपये निर्धारित की गई है, जिसमें 60 प्रतिशत केंद्र का अंश और 40 प्रतिशत राज्यांश है।
भूमि हस्तांतरण को मिली मंजूरी
कुशीनगर में राजकीय नर्सिंग कॉलेज की स्थापना के लिए पडरौना तहसील के मौजा रामपुर में स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय के बगल में 1.054 हेक्टेयर सीलिंग भूमि में से 0.405 हेक्टेयर भूमि का निशुल्क हस्तांतरण प्रस्तावित था। इस भूमि को कैबिनेट ने मंजूरी दे दी है।
स्थान और कनेक्टिविटी
यह भूमि पडरौना-कुबेरस्थान मुख्य मार्ग से लगभग 500 मीटर दक्षिण में स्थित है। कुशीनगर मेडिकल कॉलेज के पास राजकीय नर्सिंग कॉलेज की स्थापना से न केवल उच्च स्तरीय चिकित्सा सेवाओं को मजबूती मिलेगी, बल्कि स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर भी पैदा होंगे।
यह भी पढ़े: मोदी: वैश्विक अस्थिरता में भारत स्थिरता चुनी
https://www.primenewsnetwork.in/india/modi-india-chose-stability-amid-global-turmoil/182651