प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम

रेलवे दीवार गिरी, मजदूर की मौत

बैतूल में भारी बारिश के बीच रेलवे की दीवार गिरी, मलबे में दबकर मजदूर की मौत

बैतूल में तेज बारिश के दौरान रेलवे की बाउंड्री वॉल झोपड़ी पर गिरने से 27 वर्षीय मजदूर राहुल उइके की मलबे में दबकर मौत हो गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया।

बैतूल में भारी बारिश के बीच रेलवे की दीवार गिरी मलबे में दबकर मजदूर की मौत

Labourer Killed After Railway Boundary Wall Collapses Amid Heavy Rain in Betul |

बैतूल (मध्यप्रदेश)। में गुरुवार रात्रि 12 बजे से तेज मूसलाधार बारिश के बीच गंज थाना क्षेत्र में रेलवे की बाउंड्री वॉल दिवार गिरने से एक दर्दनाक हादसा हो गया। रेलवे की दीवार से सटाकर बनाई गई झोपड़ी पर अचानक बाउंड्री वॉल गिर गई। हादसे के समय झोपड़ी में सो रहे 27 वर्षीय मजदूर राहुल उइके मलबे में दब गया और उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

घायल का इलाज जारी

वहीं अन्य एक घायल हुआ है, जिसका इलाज अस्पताल में चल रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान चलाकर मलबे से शव बाहर निकाला। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। वहीं जिला मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक जिले में अच्छी बारिश की संभावना जताई है। ऐसे में नदी-नालों और जलभराव वाले क्षेत्रों से दूर रहने की प्रशासन ने आम लोगों से अपील की है ।

शासन से मुआवजे की मांग

मिली जानकारी अनुसार मृतक राहुल उइके (27) पिता चरण उइके ग्राम देवखापा (खापा), जिला पांढुर्ना के रहने वाले थे। उनके साथ शनि सिंह (35) पिंता लखविंदर सिंह निवासी राजस्थान भी उसी झोपड़ी में रहते थे। दोनों लंबे समय से रेलवे बाउंड्री वॉल से सटे दिवार किनारे गुजर बसर कर रहे थे। परिजनों ने शासन से मुआवजे की मांग की है। 

यह भी पढ़ेंः आगरा में वन्यजीव तस्करी का बड़ा खुलासा, 10 तेंदुओं की खाल के साथ 4 तस्कर गिरफ्तार

Related to this topic: