प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

ललिता के परिवार ने अखिलेश यादव से की मुलाकात

Lalita Gautam Hatyakand: पीड़ित परिवार ने अखिलेश यादव से मुलाकात कर न्याय की लगाई गुहार

मेरठ के चर्चित ललिता गौतम हत्याकांड के पीड़ित परिवार ने अखिलेश यादव से मुलाकात की। इस दौरान अखिलेश ने उन्हें 2 लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की।

lalita gautam hatyakand पीड़ित परिवार ने अखिलेश यादव से मुलाकात कर न्याय की लगाई गुहार

UP News |

सहारनपुर: मेरठ के चर्चित ललिता गौतम हत्याकांड के पीड़ित परिवार ने शनिवार को सांसद इकरा हसन के साथ दिल्ली में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से मुलाकात की। करीब सवा घंटे तक चली इस बैठक में अखिलेश यादव ने पीड़ित परिवार की पूरी बात गंभीरता से सुनी और उन्हें न्याय दिलाने का भरोसा दिया।

परिवार को दो लाख रुपये की आर्थिक सहायता भी की प्रदान

बैठक के दौरान अखिलेश यादव ने पीड़ित परिवार को दो लाख रुपये की आर्थिक सहायता भी प्रदान की। इसके साथ ही उन्होंने आश्वासन दिया कि भविष्य में प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी दिलाने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी हर पीड़ित और न्याय की लड़ाई लड़ रहे परिवार के साथ हमेशा खड़ी रहेगी।

अखिलेश ने भाजपा सरकार पर कसा तंज

अखिलेश यादव ने कहा कि मेरठ की बेटी के साथ हुए जघन्य अपराध और हत्या के मामले में नामजद आरोपियों पर कमजोर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया, जबकि आंदोलन करने वालों पर गंभीर धाराएं लगाई गईं। इसे उन्होंने न्याय के साथ अन्याय बताते हुए कहा कि भाजपा सरकार में समाज अब और अत्याचार नहीं सहेगा। 

सांसद इकरा हसन ने कहा...

सांसद इकरा हसन ने कहा कि महिलाओं की आवाज को किसी भी सूरत में दबने नहीं दिया जाएगा। मां, बहन और बेटियों के सम्मान की रक्षा के लिए समाजवादी पार्टी और उसके सभी नेता एवं कार्यकर्ता मजबूती से खड़े रहेंगे। उन्होंने बताया कि घटना के बाद से ही वह लगातार पीड़ित परिवार के संपर्क में थीं और मामले की हर जानकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव तक पहुंचा रही थीं।

दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की दोहराई मांग 

इकरा हसन ने कहा कि आज पीड़ित परिवार की अखिलेश यादव से मुलाकात के बाद उन्हें इंसाफ मिलने की नई उम्मीद जगी है। परिवार ने भी निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग दोहराई। 

ये भी पढ़ें- लाल किले को उड़ाने की धमकी भरी फर्जी कॉल से दिल्ली में सुरक्षा अलर्ट जारी
 

Related to this topic: