प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम

जम्मू-कश्मीर में भारी भूस्खलन

जम्मू और कश्मीर में भारी भूस्खलन के कारण हाईवे बंद, यातायात प्रभावित

जम्मू और कश्मीर में रविवार को हुए भारी भूस्खलन के कारण लागामा के पास नेशनल हाईवे के बारामूला-उरी वाले हिस्से को बंद कर दिया गया है।

जम्मू और कश्मीर में भारी भूस्खलन के कारण हाईवे बंद यातायात प्रभावित

Landslide Causes Highway Closure in Jammu and Kashmir |

बारामूला (जम्मू और कश्मीर)। जम्मू और कश्मीर में रविवार को हुए भारी भूस्खलन के कारण लागामा के पास नेशनल हाईवे के बारामूला-उरी वाले हिस्से को बंद कर दिया गया है। इस हाईवे के बंद हो जाने से गाड़ियों की आवाजाही रुक गई है। प्रशासन ने फिलहाल हाईवे के फिर से खुलने तक ट्रैफिक को ट्रैफिक को बांडी-परानपिल्लन-दाची रास्ते से होते हुए उरी की ओर मोड़ दिया है।

मशीनों के जरिए मलबा हटाने की कोशिश

मौके से मिली तस्वीरों में अधिकारी सड़क से बड़े-बड़े पत्थर हटाते हुए दिख रहे हैं। राहत की खबर है कि अब तक इस भूस्खलन में किसी के हताहत होने या घायल होने की कोई जानकारी नहीं है। हाईवे के सफाई कार्य में तेजी लाने के लिए भारी मशीनों के साथ टीमें तैनात की गई है। बता दें कि शनिवार को जम्मू और कश्मीर के डोडा ज़िले में पुल डोडा के पास गातसू में एक बड़े भूस्खलन के कारण डोडा-किश्तवाड़ सड़क बंद हो गई थी। इससे गाड़ियों की आवाजाही रुक गई और अधिकारियों को ट्रैफिक एडवाइज़री जारी करनी पड़ी।

ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवायजरी

जम्मू और कश्मीर ट्रैफिक पुलिस ने 'एक्स' पर एक एडवाइज़री में बताया कि, "पुल डोडा के पास गातसू में एक बड़े भूस्खलन के कारण डोडा-किश्तवाड़ सड़क बंद हो गई है। कर्मचारी और मशीनें काम पर लगी हुई हैं। हालांकि, इसे साफ होने में थोड़ा समय लगेगा। यात्रियों को सलाह दी जाती है कि जब तक सड़क पूरी तरह से बहाल न हो जाए, तब तक वे डोडा-किश्तवाड़ सड़क पर यात्रा करने से बचें।"

यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/world/power-cuts-and-rising-bills-fuel-anger-in-lahore/182196

भीषण गर्मी और बिजली कटौती के बीच लाहौर में फूटा जनता का गुस्सा

Related to this topic: