प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

ChatGPT से बनाया नकली NEET पेपर

चैटजीपीटी से फर्जी NEET पेपर बनाकर बेचने वाला लॉ छात्र गिरफ्तार, इंस्टाग्राम से करता था ठगी

इंदौर की क्राइम ब्रांच ने इंस्टाग्राम जरिए फर्जी नीट परीक्षा के प्रश्नपत्र बेचने और लोगों को गुमराह कर करीब 30,000 रुपये कमाने के आरोप में लॉ की पढ़ाई करने वाले एक छात्र को गिरफ्तार किया है।

चैटजीपीटी से फर्जी neet पेपर बनाकर बेचने वाला लॉ छात्र गिरफ्तार इंस्टाग्राम से करता था ठगी

Law Student Arrested for Selling Fake NEET Papers Online |

इंदौर (मध्य प्रदेश)। इंदौर की क्राइम ब्रांच ने इंस्टाग्राम जरिए फर्जी नीट परीक्षा के प्रश्नपत्र बेचने और लोगों को गुमराह कर करीब 30,000 रुपये कमाने के आरोप में लॉ की पढ़ाई करने वाले एक छात्र को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान अक्षय मालवीय के रूप में हुई है जो लासुडिया क्षेत्र का निवासी है और लॉ के प्रथम वर्ष का छात्र है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक आरोपी ने चैटजीपीटी का उपयोग कर फर्जी प्रश्न पत्र तैयार किया और उसे सोशल मीडिया जरिए से लोगों को बेचा।

चैटजीपीटी से तैयार किया पेपर, 22-23 लोगों को ठगा

पुलिस उपायुक्त (डीसीपी, क्राइम ब्रांच) राजेश कुमार त्रिपाठी ने बताया कि आरोपी ने लगभग 22-25 लोगों को फर्जी प्रश्नपत्र बेचकर इस धोखाधड़ी के माध्यम से लगभग 25,000 से 30,000 रुपये कमाया था। उन्होंने आगे कहा, "अक्षय मालवीय नाम के एक व्यक्ति ने चैटजीपीटी का उपयोग कर NEET परीक्षा के फर्जी प्रश्न पत्र बनाए। उसने इन प्रश्न पत्रों को इंस्टाग्राम के माध्यम से लगभग 22-23 लोगों को बेचा और लगभग 25,000 से 30,000 रुपये कमाए। आरोपी 12वीं पास है और लॉ प्रथम वर्ष का छात्र है। चूंकि उसके इस कृत्य से लोगों में भ्रम की स्थिति पैदा हुई और उसने वित्तीय लाभ के लिए फर्जी प्रश्न पत्र तैयार किए, इसलिए उसके खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।" (Source: ANI)

यह भी पढ़ें: कालापीपल गोलीकांड को लेकर भीम आर्मी का कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन, एडीएम को सौंपा ज्ञापन

Related to this topic: