प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

हैदरगढ़ SDM के खिलाफ वकीलों का हल्लाबोल

एसडीएम के विरोध में हाईवे पर उतरे अधिवक्ता, भ्रष्टाचार के लगाए आरोप

हैदरगढ़ में तहसील बार एसोसिएशन के बैनर तले बड़ी संख्या में अधिवक्ता लखनऊ-सुल्तानपुर हाईवे पर उतर आए और एसडीएम के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी की।

एसडीएम के विरोध में हाईवे पर उतरे अधिवक्ता भ्रष्टाचार के लगाए आरोप

Lawyers Protest Against SDM in Haidergarh |

बाराबंकी (उत्तर प्रदेश)। हैदरगढ़ में उपजिलाधिकारी राजेश विश्वकर्मा के खिलाफ अधिवक्ताओं का आक्रोश खुलकर सामने आया। तहसील बार एसोसिएशन के बैनर तले बड़ी संख्या में अधिवक्ता लखनऊ-सुल्तानपुर हाईवे पर उतर आए और एसडीएम के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी की। प्रदर्शन के दौरान अधिवक्ताओं ने एसडीएम को तत्काल हटाए जाने की मांग उठाई।

एसडीएम पर भ्रष्टाचार और अव्यवस्था के आरोप

अधिवक्ताओं का आरोप है कि तहसील प्रशासन के कार्यों से आम जनता और अधिवक्ताओं को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। प्रदर्शनकारियों ने एसडीएम पर भ्रष्टाचार समेत कई गंभीर आरोप लगाए और कहा कि उनके कार्यकाल में तहसील की व्यवस्था प्रभावित हुई है। अधिवक्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

हाईवे पर लगा जाम, उच्च अधिकारियों को सौंपा ज्ञापन

हाईवे पर प्रदर्शन के चलते कुछ समय के लिए यातायात भी प्रभावित हुआ। मौके पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया। अधिवक्ताओं ने अपनी मांगों से संबंधित ज्ञापन उच्च अधिकारियों को सौंपते हुए निष्पक्ष जांच और तत्काल कार्रवाई की मांग की। फिलहाल प्रशासन की ओर से आरोपों पर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

यह भी पढ़ें: वाहन चेकिंग के दौरान अवैध तमंचे के साथ युवक गिरफ्तार, एक जिंदा कारतूस बरामद

Related to this topic: