प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

बिजनौर में गुलदार का हमला, किसान घायल

बिजनौर में खेत में घात लगाए बैठा था गुलदार, किसान पर किया हमला

रेहड़ थाना क्षेत्र के देवानंदपुर गढ़ी गांव में गन्ने के खेत में घात लगाए बैठे गुलदार ने एक किसान पर अचानक हमला कर दिया। हमले में किसान के चेहरे पर गंभीर चोट आई है।

बिजनौर में खेत में घात लगाए बैठा था गुलदार किसान पर किया हमला

Leopard Attacks Farmer Lying in Ambush in Bijnor Field |

बिजनौर (उत्तर प्रदेश): रेहड़ थाना क्षेत्र के देवानंदपुर गढ़ी गांव में गन्ने के खेत में घात लगाए बैठे गुलदार ने एक किसान पर अचानक हमला कर दिया। हमले में किसान के चेहरे पर गंभीर चोट आई है। घायल किसान को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर किया गया है। देवानंदपुर गढ़ी गांव निवासी 45 वर्षीय परमजीत सिंह अपने खेत में काम कर रहे थे। इसी दौरान गन्ने के खेत में छिपे गुलदार ने अचानक उन पर हमला कर दिया। गुलदार के हमले में किसान के चेहरे पर गंभीर चोट आई और वह बुरी तरह घायल हो गए। किसान की चीख-पुकार सुनकर आसपास के खेतों में काम कर रहे लोग मौके की ओर दौड़े और शोर मचाया। लोगों के शोर मचाने पर गुलदार वहां से भाग गया।

गंभीर हालत में हायर सेंटर रेफर

घटना की जानकारी मिलते ही सरदार गुरविंदर सिंह मौके पर पहुंचे और घायल परमजीत सिंह को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) अफजलगढ़ पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद किसान की हालत नाजुक देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया।

ग्रामीणों ने पिंजरा लगाने की मांग की

घटना की सूचना मिलने के बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जानकारी ली। ग्रामीणों ने वन विभाग से पिंजरा लगाकर गुलदार को पकड़ने की मांग की है। वन विभाग की टीम ने ग्रामीणों को कार्रवाई का भरोसा दिया है। साथ ही किसानों से खेतों में काम करने के दौरान सावधानी बरतने की अपील की गई है।

बिजनौर में लगातार बढ़ रहा गुलदार का आतंक

जनपद बिजनौर में गुलदार के हमलों का सिलसिला लगातार जारी है। स्थानीय लोगों के अनुसार, गुलदार अब तक दो दर्जन से अधिक लोगों को अपना शिकार बना चुका है और कई लोग घायल भी हो चुके हैं। वन विभाग की टीम ने कार्रवाई करते हुए कई गुलदारों को पिंजरों में कैद किया है। इसके बावजूद ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। लोग खेतों में जाने से भी कतरा रहे हैं और कई जगहों पर किसान टोली बनाकर खेतों में काम करने जा रहे हैं। फिलहाल वन विभाग की टीम इलाके में गुलदार की तलाश में जुटी हुई है और उसे पकड़ने के लिए पिंजरा लगाने की कार्रवाई की जा रही है।

ये भी पढ़ें: सोनभद्र में दर्दनाक हादसा: ट्रक की चपेट में आने से 7 साल के बच्चे की मौत

Related to this topic: