प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News
  • उत्तराखंड परिवहन विभाग की बड़ी प्लानिंग, विभाग के बेड़े में देहरादून, हरिद्वार को मिलेगी 137 इलेक्ट्रिक बसें, प्रधानमंत्री ई-बस सेवा के तहत मिलेंगी बसें
  • देहरादून: अप्रैल से शुरू होगी चारधाम की यात्रा, टेंडर प्रक्रिया अंतिम चरण में है, लगभग 8-9 हेलीकॉप्टर कंपनियां देंगी सेवाएं, IRCTC के सहयोग से होगी ऑनलाइन बुकिंग
  • जालौन: टोल प्लाजा पर कानपुर बार के मंत्री के साथ हुई बदसलूकी, फास्ट टैग विवाद में टोलकर्मियों ने की दबंगई, बदसलूकी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
  • कानपुर: 9वीं के छात्र का खेत के पास मिला शव, लोअर के नाड़े से गला घोंटकर की हत्या, DCP साउथ ने दिया जल्द खुलासे का भरोसा
  • मऊ: तेज रफ्तार कार ने बाइक में मारी टक्कर, हादसे में बाइक सवार की मौत, ओवरटेक करने के चक्कर में हुआ भीषण हादसा
  • गाजियाबाद: मशहूर यूट्यूबर अनुराग ने की आत्महत्या की कोशिश, मेरठ हाईवे पर लाइव वीडियो के दौरान 'फाइनल ड्राइव' बोलकर 164 की रफ्तार में डिवाइडर से टकराई कार
  • कौशांबी: संपत्ति और पैसों के लिए पोते ने दादा को उतारा मौत के घाट, खेत में काम करते समय किया जानलेवा हमला, पोते पर 15 लाख रुपए का कर्ज चुकाने का था दबाव, पुलिस मामले की जांच में जुट गई
  • कानपुर: पुलिस और लुटेरों के बीच मुठभेड़, दो लुटेरों के पैर में लगी गोली, 3 शातिर आरोपी गिरफ्तार, तमंचे, कारतूस और लूट का सामान बरामद
  • फतेहपुर: नई बहू के गृह प्रवेश पर दबंगों ने किया जमकर पथराव, लाठी-सरिया लेकर बारात घर पर हमला, मारपीट में 6 से ज्यादा लोग घायल

मऊगंज में तेंदुए का हमला...

मऊगंज में तेंदुए का हमला, 15 बकरियों को मार डाला, युवक भी घायल

मऊगंज। जिले के हनुमना जनपद क्षेत्र के लोधी गांव में गुरुवार देर रात एक तेंदुए ने आतंक मचा दिया। जानकारी के अनुसार...

मऊगंज में तेंदुए का हमला 15 बकरियों को मार डाला युवक भी घायल

मऊगंज में तेंदुए का हमला, 15 बकरियों को मार डाला, युवक भी घायल |

मऊगंज। जिले के हनुमना जनपद क्षेत्र के लोधी गांव में गुरुवार देर रात एक तेंदुए ने आतंक मचा दिया। जानकारी के अनुसार, रात करीब 1 से 2 बजे के बीच तेंदुआ एक पशुपालक के घर में घुस गया और अंदर बंधी करीब 15 बकरियों को मार डाला। घटना से पूरे गांव में दहशत फैल गई।

पशुपालक पर भी हमला

बताया गया कि पशुपालक मिश्रीलाल कोल के घर से जानवरों की आवाज सुनकर एक युवक बचाव के लिए पहुंचा, तभी तेंदुए ने उस पर भी हमला कर दिया, जिससे वह घायल हो गया। घायल युवक को उपचार के लिए स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।

सतर्कता बढ़ाई गई

घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग और स्थानीय प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और आसपास के क्षेत्र में सतर्कता बढ़ा दी गई है। ग्रामीणों को रात में बाहर न निकलने और सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। वन विभाग तेंदुए की तलाश में इलाके में गश्त कर रहा है।

यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/india/pm-modi-will-surrender-again-rahul-gandhi-said-after-the-us-court/144901

Related to this topic: