प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

गाजियाबाद में तेंदुआ दिखने के बाद स्कूल बंद

गाजियाबाद के स्कूल में दिखा तेंदुआ, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

गाजियाबाद के गोविंदपुरम इलाके में ग्रीन फील्ड स्कूल में बुधवार को एक तेंदुआ दिखने के बाद हड़कंप मच गया।

गाजियाबाद के स्कूल में दिखा तेंदुआ रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

Leopard Spotted Inside Ghaziabad School |

गाजियाबाद (उत्तर प्रदेश)। गाजियाबाद के गोविंदपुरम इलाके में ग्रीन फील्ड स्कूल में बुधवार को एक तेंदुआ दिखने के बाद हड़कंप मच गया। सूचना पर वन विभाग ने स्कूल एरिया को घेर कर तेंदुए को सुरक्षित पकड़ने के लिए एक ट्रैंक्विलाइज़ेशन टीम तैनात को तैनात किया है।

सीसीटीवी में दिखी हलचल, तुरंत पहुंची टीम

स्कूल अधिकारियों के अलर्ट करने के बाद फॉरेस्ट डिपार्टमेंट सुबह-सुबह स्कूल पहुंचा। डिविजनल फॉरेस्ट ऑफिसर ईशा तिवारी ने कहा कि स्कूल अथॉरिटी ने उन्हें सुबह करीब 7:50 बजे उनके सिक्योरिटी कैमरों में तेंदुआ दिखने के बाद फोन किया। उन्होंने कहा कि शेयर किए गए सिक्योरिटी कैमरे में एक जानवर आते-जाते दिख रहा है जो एक तेंदुआ लग रहा है। तेंदुआ दिखने के बाद टीम सुबह 8:30 बजे मौके पर पहुंची।

विजिबिलिटी बनी चुनौती, स्कूल एहतियातन बंद

DFO ने कहा कि जब से टीम स्कूल पहुंची है, तब से विज़िबिलिटी एक समस्या बनी हुई है। इससे तेंदुए की सही जगह का पता लगाना मुश्किल हो गया है। छात्रों और स्टाफ की सुरक्षा के मद्देनज़र एहतियातन सुबह से स्कूल को बंद कराया गया है। विशेष उपकरण और ट्रेंड लोगों के साथ ट्रैंक्विलाइज़ेशन टीम के आने की उम्मीद है, जो तेंदुए को सुरक्षित पकड़ने और दूसरी जगह ले जाने का काम करेगी। यह ऑपरेशन बहुत सावधानी से किया जा रहा है ताकि आस-पास के जानवर और इंसानों को कोई नुकसान न हो।

लोगों से सतर्क रहने की अपील

वन विभाग हालात पर करीब से नज़र रख रहा है। आस-पास के लोगों से कहा गया है कि वे सावधान रहें और जब तक तेंदुए को सुरक्षित पकड़ नहीं लिया जाता, तब तक स्कूल के पास न जाएं।

यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/state/mayawatis-brahmin-bet-with-ashish-pandey-in-madhogarh/145751

2027 से पहले मायावती का ब्राह्मण दांव, माधौगढ़ से आशीष पांडे बनाया उम्मीदवार

Related to this topic: