प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

बहराइच में पिंजरे में कैद हुआ तेंदुआ

15 दिनों से दहशत का कारण बना था तेंदुआ, अब पिंजरे में हुआ कैद

बहराइच के कतरनियाघाट वन्यजीव प्रभाग की मोतीपुर रेंज के गोकुलपुर गांव में दहशत का कारण बने तेंदुए को वन विभाग ने सुरक्षित रूप से पिंजरे में कैद कर लिया।

15 दिनों से दहशत का कारण बना था तेंदुआ अब पिंजरे में हुआ कैद

बहराइच में पिंजरे में कैद हुआ तेंदुआ |

बहराइच: जिले के कतरनियाघाट वन्यजीव प्रभाग की मोतीपुर रेंज अंतर्गत गोकुलपुर गांव में लगातार दहशत का कारण बने तेंदुए को वन विभाग की टीम ने सुरक्षित रूप से पिंजरे में कैद कर लिया। तेंदुए के पकड़े जाने की सूचना मिलते ही ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। गांव में पिछले कई दिनों से तेंदुए की लगातार मौजूदगी की शिकायतें मिल रही थीं। 

15 दिनों में कई मवेशियों की हुई मौत

ग्रामीणों के अनुसार, पिछले करीब 15 दिनों में कई मवेशियों की मौत हो चुकी थी। इसके अलावा गांव और आसपास के इलाकों में तेंदुए के पगमार्क भी बार-बार दिखाई दे रहे थे। इससे ग्रामीणों में भय का माहौल बना हुआ था। लोग अकेले खेतों की ओर जाने से भी बच रहे थे। ग्रामीणों की शिकायतों और तेंदुए की गतिविधियों को देखते हुए वन विभाग ने गांव में पिंजरा लगाया था। 

तेंदुए की निगरानी की जा रही

सोमवार सुबह तेंदुआ पिंजरे में फंस गया। वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर तेंदुए को सुरक्षित बाहर निकाला और उसे निर्धारित सुरक्षित स्थान में पहुंचा दिया। वन विभाग के अधिकारियों के अनुसार, तेंदुए की निगरानी की जा रही है। उसके स्वास्थ्य और व्यवहार का परीक्षण करने के बाद निर्धारित प्रोटोकॉल के तहत आगे की कार्रवाई की जाएगी। 

ये भी पढ़ें- रणबीर को राम के रूप में स्वीकार नहीं कर सकते शिव सागर? 'एनिमल' का दिया हवाला
 

Related to this topic: