प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

फरार शराब तस्कर ने पुलिस के सामने टेके घुटने

कुर्की-जब्ती के डर से शराब माफिया राजकुमार राय ने किया सरेंडर, पुलिस ने भेजा जेल

तुरकौलिया पुलिस ने स्प्रिट व शराब माफिया शंकरसरैया परसौना के राजकुमार राय वांछित अभियुक्त को लगातार कार्रवाई और कुर्की-जब्ती की तैयारी के दबाव में आत्मसमर्पण करा दिया।

कुर्की-जब्ती के डर से शराब माफिया राजकुमार राय ने किया सरेंडर पुलिस ने भेजा जेल

Liquor Mafia Rajkumar Rai Surrenders Under Police Pressure in Turkaulia |

मोतिहारी (बिहार)। तुरकौलिया पुलिस ने स्प्रिट व शराब माफिया शंकरसरैया परसौना के राजकुमार राय वांछित अभियुक्त को लगातार कार्रवाई और कुर्की-जब्ती की तैयारी के दबाव में आत्मसमर्पण करा दिया। आत्मसमर्पण के बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

आरोपी राजकुमार राय पर दर्ज हैं दर्जनभर मामले

थानाध्यक्ष संपत कुमार ने बताया कि तुर्कौलिया थाना कांड संख्या-174/26 (उत्पाद कांड) के अभियुक्त राजकुमार राय (पिता- वीरेंद्र राय) शंकर सरैया परसौना निवासी ने कुर्की की कार्रवाई के भय से आत्मसमर्पण कर दिया। पुलिस जांच में सामने आया है कि राजकुमार राय का उत्पाद अधिनियम से जुड़े मामलों में लंबा आपराधिक इतिहास रहा है। उसके विरुद्ध तुर्कौलिया थाना में वर्ष 2020 से 2024 के बीच उत्पाद कांड के करीब एक दर्जन मामले दर्ज हैं।

पुलिस की कार्रवाई शुरू होने पर किया सरेंडर

फरार रहने के कारण उसके खिलाफ कुर्की-जब्ती की कार्रवाई की तैयारी की जा रही थी, उसके मकान के खिड़की और दरवाजे को तोड़कर निकालने की प्रक्रिया शुरू भी कर दी गई थी। इसी दौरान उसने पुलिस के समक्ष सरेंडर कर दिया।

यह भी पढ़ें: मोतिहारी में गांजा बेचते युवक को पुलिस ने रंगेहाथ दबोचा, 100 ग्राम गांजा बरामद

Related to this topic: