मोतिहारी पुलिस ने मधुबन और रघुनाथपुर थाना क्षेत्रों में कार्रवाई कर शराब तस्करी के मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने अंग्रेजी, नेपाली और देसी शराब बरामद की।
मोतिहारी (बिहार)। जिले के मधुबन थाना व रघुनाथपुर थाना के द्वारा थाना क्षेत्रों में शराब कारोबारियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। मधुबन और रघुनाथपुर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर भारी मात्रा में अंग्रेजी, नेपाली और देसी शराब बरामद की है।
तीन शराब तस्कर गिरफ्तार, बाइक जब्त कर पुलिस ने दर्ज किया मामला
इस दौरान तीन शराब तस्करों को गिरफ्तार किया गया, जबकि एक बाइक भी जब्त की गई है। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही हैं। मधुबन थाना पुलिस ने थानाक्षेत्र के कृष्णानगर से रणवीर यादव और पिंटू सिंह को गिरफ्तार कर 79 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद किया साथ ही बेधवा पाठक टोला से युगल राय को 14 लीटर देसी चुलाई शराब और एक मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार किया।
रघुनाथपुर में महिला गिरफ्तार, बड़ी मात्रा में अंग्रेजी-नेपाली और देसी शराब जब्त
रघुनाथपुर थाना पुलिस ने मंजूरा गांव में छापेमारी कर मंजू देवी को गिरफ्तार किया तथा 28.98 लीटर अंग्रेजी, 43.5 लीटर नेपाली और 50 लीटर देसी चुलाई शराब जब्त की। पुलिस का कहना है कि जिले में शराब तस्करी के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और किसी भी कीमत पर शराब कारोबारियों को बख्शा नहीं जाएगा।
यह भी पढ़े: मुरैना में तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, उपचार के दौरान युवक की मौत