प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

इटारसी-बैतूल रूट पर 22 किमी का टाइगर कॉरिडोर...

इटारसी-बैतूल रूट पर 22 किमी का टाइगर कॉरिडोर बनेगा, 758 करोड़ स्वीकृत

​भोपाल। मध्य प्रदेश में नेशनल हाईवे-46 (NH-46) के विकास को लेकर केंद्र सरकार ने एक बड़ी सौगात दी है..

इटारसी-बैतूल रूट पर 22 किमी का टाइगर कॉरिडोर बनेगा 758 करोड़ स्वीकृत

इटारसी-बैतूल रूट पर 22 किमी का टाइगर कॉरिडोर बनेगा, 758 करोड़ स्वीकृत |

​भोपाल। मध्य प्रदेश में नेशनल हाईवे-46 (NH-46) के विकास को लेकर केंद्र सरकार ने एक बड़ी सौगात दी है। भोपाल और नागपुर के बीच संपर्क को और बेहतर बनाने के लिए इटारसी-बैतूल सेक्शन के 22 किलोमीटर लंबे हिस्से को फोर-लेन (चार लेन) में बदलने के लिए ₹758 करोड़ की राशि स्वीकृत की गई है। यह 22 किलोमीटर का हिस्सा एक महत्वपूर्ण टाइगर कॉरिडोर (बाघ गलियारा) के अंतर्गत आता है। इस परियोजना के पूरा होने से न केवल यातायात सुगम होगा, बल्कि वन्यजीवों की सुरक्षा का भी विशेष ध्यान रखा जाएगा।

11 विशेष अंडरपास और ओवरपास बनेंगे

​पर्यावरण और वन्यजीवों को ध्यान में रखते हुए इस खंड में 11 विशेष अंडरपास और ओवरपास बनाए जाएंगे। इससे बाघ और अन्य जंगली जानवर बिना किसी खतरे के सड़क पार कर सकेंगे, जिससे सड़क दुर्घटनाओं में कमी आएगी।

कृषि विकास को भी मिलेगी गति

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि इस फोर-लेन सड़क के निर्माण से कृषि और खनिज संपन्न (कोयला, तांबा, ग्रेफाइट आदि) इस क्षेत्र के विकास को नई गति मिलेगी।

कॉरिडोर हो जाएगा फोरलेन

इस 22 किमी के टुकड़े के निर्माण के साथ ही पूरा ग्वालियर-बैतूल कॉरिडोर अब फोर-लेन हो जाएगा। यह मार्ग उत्तर और दक्षिण भारत को जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इस महत्वपूर्ण परियोजना को मंजूरी देने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी का आभार जताया है।

​उत्तर- दक्षिण यात्रा कम समय हो सकेगी

भोपाल से नागपुर और उत्तर से दक्षिण भारत की यात्रा के समय में कमी आएगी। पहाड़ी और वन क्षेत्रों में सड़क सुरक्षा में सुधार होगा। यह मार्ग सतपुड़ा टाइगर रिजर्व और रातापानी जैसे पर्यटन स्थलों के लिए पहुंच को आसान बनाएगा। मालवाहक वाहनों की आवाजाही तेज़ होने से व्यापार और स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी।

यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/state/congress-releases-list-of-candidates-for-west-bengal-assembly-elections/152818

Related to this topic: