प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

पुलिस ने पीड़ित को दिलाए पूरे पैसे

फेसबुक विज्ञापन पर भरोसा कर गंवा दिए 10 लाख रुपये! पुलिस ने दो ठग गिरफ्तार किए

फेसबुक पर ऑनलाइन ट्रेडिंग के विज्ञापन देखकर अधिक लाभ कमाने के लालच में निवेश किया। 10 लाख रुपये ठगी करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने नागपुर से गिरफ्तार किया है।

फेसबुक विज्ञापन पर भरोसा कर गंवा दिए 10 लाख रुपये पुलिस ने दो ठग गिरफ्तार किए

नरसिंहपुर पुलिस ने दो ठगों को किया गिरफ्तार |

नरसिंहपुर (मध्यप्रदेश): नरसिंहपुर जिले की पुलिस को साइबर अपराध के खिलाफ बड़ी सफलता मिली है। ऑनलाइन ट्रेडिंग में प्लेटफार्म में निवेश कर अधिक लाभ कमाने का लालच देकर 10 लाख रुपये की ठगी करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने नागपुर से गिरफ्तार किया है। 

ठगी का शिकार होने के बाद पुलिस में की शिकायत

घटना के संबंध में गाडरवारा निवासी आशीष पटेल ने पुलिस को बताया है कि उनके द्वारा फेसबुक पर आए एक विज्ञापन के माध्यम से वह ऑनलाइन ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म के माध्यम से निवेश करने पर अधिक लाभ कमाने का लालच दिया गया। उन्होंने लगभग 10 लाख रुपये का निवेश कर दिया। उन्हें जब लगा कि वह ठगी का शिकार हो गए हैं, तो उन्होंने पुलिस को शिकायत की, जिसके बाद शिकायत मिलते ही पुलिस अधीक्षक डॉ रिषिकेश मीना के निर्देशन में विशेष टीम गठित की गई।

तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर दोनों ठग गिरफ्तार

तकनीकी साक्ष्यों, बैंकिंग ट्रांजेक्शन और डिजिटल विश्लेषण के आधार पर आरोपियों की पहचान कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से ठगी गई पूरी लगभग 10 लाख रुपये की राशि बरामद कर पीड़ित को वापस दिला दी है। साथ ही नागपुर से पकड़े गए दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर न्यायालय में पेश किया है। 

Related to this topic: