करीला माता मेले के दौरान भारी भीड़ के बीच सागर के एक परिवार की 9 वर्षीय मासूम बच्ची अपनों से बिछड़ गई।
सागर/विदिशा। करीला माता मेले के दौरान भारी भीड़ के बीच सागर के एक परिवार की 9 वर्षीय मासूम बच्ची अपनों से बिछड़ गई। मेले की गहमागहमी में बच्ची रास्ता भटक गई और भटकते-भटकते अपने मूल स्थान से लगभग 150 किलोमीटर दूर विदिशा जिले में पहुँच गई।
ऐसे मिला सुराग
विदिशा में जब यह बच्ची पुलिस आरक्षक को मिली, तो वह काफी डरी हुई थी। पुलिस ने जब उससे पूछताछ की, तो बच्ची ने बताया कि वह सागर की रहने वाली है। विदिशा पुलिस ने तुरंत इसकी सूचना सागर पुलिस को दी। सागर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए लापता बच्ची के परिजनों से संपर्क साधा। बच्ची की पहचान पुख्ता करने के लिए सागर पुलिस ने परिजनों और बच्ची के बीच वीडियो कॉल करवाया।
छलक आये खुशी के आंसू
जैसे ही बच्ची ने अपने माता-पिता को देखा और परिजनों ने अपनी बेटी को पहचाना, दोनों तरफ खुशी के आँसू छलक पड़े।सागर पुलिस के 'क्विक रिस्पॉन्स' और विदिशा पुलिस के सहयोग से बच्ची को सुरक्षित उसके परिवार के हवाले कर दिया गया। परिजनों ने पुलिस की इस तत्परता और मानवीय चेहरे की जमकर सराहना की है।
यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/state/digvijay-singh-urges-pm-modi-to-grant-gi-tag-for-mp-basmati/148206
दिग्विजय सिंह ने PM मोदी को लिखा पत्र, की GI टैग की मांग