प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

छिंदवाड़ा में LPG का संकट गहराया...

छिंदवाड़ा में LPG का संकट गहराया, उपभोक्ता 200 व सिलेंडर 30

छिंदवाड़ा। शहर में रसोई गैस की आपूर्ति पूरी तरह चरमरा गई है। आलम यह है कि मंगलवार को एक गैस एजेंसी पर 200 से...

छिंदवाड़ा में lpg का संकट गहराया उपभोक्ता 200 व सिलेंडर 30

छिंदवाड़ा में LPG का संकट गहराया, उपभोक्ता 200 व सिलेंडर 30 |

छिंदवाड़ा। शहर में रसोई गैस की आपूर्ति पूरी तरह चरमरा गई है। आलम यह है कि मंगलवार को एक गैस एजेंसी पर 200 से अधिक उपभोक्ता कतार में खड़े थे, लेकिन एजेंसी के पास वितरण के लिए मात्र 30 सिलेंडर ही उपलब्ध थे। यह स्थिति देख लोग भड़क गए और उन्होंने हंगामा शुरू कर दिया।

​घंटों इंतजार और खाली हाथ

कतार में खड़े उपभोक्ताओं का कहना है कि वे सुबह से ही अपना काम-काज छोड़कर लाइनों में लगे हैं, लेकिन अंत में उन्हें बताया जा रहा है कि स्टॉक खत्म हो गया है। कई उपभोक्ताओं ने 21 मार्च को ही अपनी बुकिंग करा ली थी, लेकिन 17 दिन बीत जाने के बाद भी उन्हें सिलेंडर नसीब नहीं हुआ है।

​पीड़ित कलेक्ट्रेट पहुंचे, सुनाई व्यथा

हंगामा बढ़ता देख मौके पर पुलिस बल तैनात करना पड़ा। इस दौरान आक्रोशित जनता और पुलिस के बीच तीखी नोकझोंक और झड़प भी देखने को मिली। पीड़ितों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर अपनी व्यथा सुनाई, जिसके बाद कलेक्टर ने उन्हें जिला खाद्य एवं आपूर्ति अधिकारी के पास भेजा। हालांकि, वहां भी उपभोक्ताओं को कोई ठोस आश्वासन या तत्काल समाधान नहीं मिला।

​घरों में चूल्हा जलना मुश्किल

हितग्राहियों का कहना है कि गैस न मिलने के कारण घरों में खाना बनाना दूभर हो गया है। एक महिला उपभोक्ता, आशा ने बताया कि वह अब तक गैस एजेंसी और सरकारी दफ्तरों के 6 चक्कर काट चुकी हैं, लेकिन हर बार उन्हें कोरा आश्वासन ही मिलता है। प्रशासन आपूर्ति बहाल करने के दावे तो कर रहा है, लेकिन जमीनी हकीकत इन दावों के ठीक उलट है।

यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/state/aja-students-to-get-10000-airbus-starts-in-ujjain/155515

Related to this topic: