प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

लखनऊ में भारी बारिश का कहर

लखनऊ में भारी बारिश के बीच धंसी सड़क, 6-8 फीट गहरे गड्ढे में गिरकर बाइक सवार घायल

लखनऊ में भारी बारिश के बीच आईटी क्रॉसिंग पर सड़क धंसने से बड़ा हादसा हो गया। राज्यसभा सांसद के आवास के पास बने 8 फीट गहरे गड्ढे में बाइक सवार दो भाई गिरकर घायल हो गए।

लखनऊ में भारी बारिश के बीच धंसी सड़क 6-8 फीट गहरे गड्ढे में गिरकर बाइक सवार घायल

Lucknow Road Collapse: Biker Injured in Deep Pit |

लखनऊ (उत्तर प्रदेश)। शहर में लगातार हो रही बारिश के बीच लखनऊ के आईटी क्रॉसिंग के पास सड़क धंसने से बने गहरे गड्ढे में गिरने से एक बाइक सवार घायल हो गया। राज्यसभा सांसद दिनेश शर्मा के आवास के पास और लखनऊ विश्वविद्यालय के LESA सब-डिविजन ऑफिस के सामने सड़क धंस गई जिससे करीब 6 से 8 फीट गहरा गड्ढा बन गया।

बारिश में नहीं दिखा गड्ढा, भाई समेत गिरा बाइक सवार

पीड़ित नितिन प्रजापति ने बताया कि मंगलवार रात घर लौटते समय वह और उसका भाई गड्ढे में गिर गए। उन्होंने यह भी बताया कि बारिश के कारण उन्हें गड्ढा दिखाई नहीं दिया जिसके कारण यह हादसा हुआ। प्रजापति ने ANI को बताया, "कल रात जब मैं और मेरा भाई घर लौट रहे थे, बारिश के कारण दिखाई न देने की वजह से हम इस गड्ढे में गिर गए। गिरने से मेरा भाई बेहोश हो गया। किसी ने मुझे गड्ढे से बाहर निकाला। घटना के 10-15 मिनट बाद पुलिस मौके पर पहुंची।"

हादसे के बाद पुलिस ने लगाए बैरिकेड और लकड़ी के खंभे

इस घटना के बाद, पुलिस ने लोगों को गड्ढे में गिरने से बचाने को लेकर गड्ढे के चारों ओर बैरिकेड और लकड़ी के खंभे लगा दिए। भूस्खलन के कारण इस रास्ते से गुजरने वाले लोगों को भी परेशानी का का सामना करना पड़ रहा है। यह घटना लखनऊ में लगातार हो रही बारिश के बीच घटी जिससे शहर के कई हिस्सों में आवागमन प्रभावित हुआ और सड़कों की स्थिति को लेकर चिंताएं बढ़ गईं।
​(भाषांतर: Ravi Pandey । इनपुट: ANI)

यह भी पढ़ें: अमेठी में रामगंज बाजार में नेशनल हाईवे पर सड़क हादसा, सिक्योरिटी गार्ड की मौत

Related to this topic: