प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

मुसलमान को बदनाम करने के लिए गढ़े गए..

मुसलमान को बदनाम करने के लिए गढ़े गए लव-लैंड जिहाद जैसे शब्द – मदनी

Madhya Pradesh : भोपाल। जमीयत उलेमा-ए-हिंद के अध्यक्ष मौलाना महमूद मदनी ने लव जेहाद, लैंड जिहाद और यूथ जिहाद जैसे शब्दों के इस्तेमाल पर आपत्ति जताई.

मुसलमान को बदनाम करने के लिए गढ़े गए लव-लैंड जिहाद जैसे शब्द  –  मदनी

मुसलमान को बदनाम करने के लिए गढ़े गए लव-लैंड जिहाद जैसे शब्द – मदनी |

Madhya Pradesh : भोपाल। जमीयत उलेमा-ए-हिंद के अध्यक्ष मौलाना महमूद मदनी ने लव जेहाद, लैंड जिहाद और यूथ जिहाद जैसे शब्दों के इस्तेमाल पर आपत्ति जताई। भोपाल में शनिवार को कहा, जिहाद जैसे मुकद्दस शब्दों को जानबूझकर आतंक और हिंसा से जोड़ा जा रहा है। ये शब्द मुसलमानों को बदनाम करने के लिए गढ़े गए हैं। 

इस्लाम में जिहाद का मतलब अन्याय और जुल्म के खिलाफ है। जब-जब जुल्म होगा, तब-तब जिहाद होगा। मदनी भोपाल की  तर्जुमे वाली मस्जिद में जमीअत की नेशनल गवर्निंग बाडी की बैठक को संबोधित कर रहे थे। 

इधर भाजपा ने कहा- देश को बांटने वाला बयान :

भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा कि मदनी का बचान भड़काऊ और समाज को बांटने वाला है। जेहाद के नाम पर दुनिया में आतंक फैला है। मदनी का सुप्रीम कोर्ट को लेकर दिये बयान पर अदालत को अपने आप संज्ञान लेना चाहिए। उधर, कैबिनेट मंत्री विश्वनाथ सारंग ने कहा, हिंदुस्तान की हवा पानी में जीकर कोई वंदे मातरम पर सवाल उठाए, यह संवैधानिक संस्था का अपमान है। 

मदनी ने धर्मांतरण कानून को मुसलमानों की दावत और तालीम को अपराध बताने वाली कोशिश कहा। उन्होंने वक्फ संपत्तियों में सरकारी हस्तक्षेप का विरोध किया औऱ कहा, वक्फ मुसलमानों की अमानत है, दखल बर्दाश्त नहीं होगा। आरोप लगाया- मुसलमानों के खिलाफ ऐसा माहौल बना है जिससे बुलडोजर कार्रवाई , मॉब लिचिंग, सोशल बॉयकॉट जैसी घटनाएं बढ़ रही है। 

यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/state/shopkeepers-and-workers-in-madhya-pradesh-will-have-to-be-given-one-day-off/99355

Related to this topic: