प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

मध्य प्रदेश में कॉलेजों में एडमिशन प्रक्रिया...

मध्य प्रदेश में कॉलेजों में एडमिशन प्रक्रिया 1 मई 2026 से शुरू, यह है शेड्यूल

​भोपाल। मध्य प्रदेश के सरकारी और निजी कॉलेजों में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए स्नातक (UG) और...

मध्य प्रदेश में कॉलेजों में एडमिशन प्रक्रिया 1 मई 2026 से शुरू यह है शेड्यूल

मध्य प्रदेश में कॉलेजों में एडमिशन प्रक्रिया 1 मई 2026 से शुरू, यह है शेड्यूल |

​भोपाल। मध्य प्रदेश के सरकारी और निजी कॉलेजों में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए स्नातक (UG) और स्नातकोत्तर (PG) कक्षाओं में प्रवेश प्रक्रिया के लिए उच्च शिक्षा विभाग ने आधिकारिक शेड्यूल जारी कर दिया है। छात्र 1 मई 2026 से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करा सकेंगे। इस बार प्रवेश प्रक्रिया को अधिक व्यवस्थित बनाने के लिए विशेष बदलाव किए गए हैं। ​

रजिस्ट्रेशन की शुरुआत

स्नातक (UG) कोर्सेज के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन 1 मई 2026 से शुरू होंगे। चॉइस फिलिंग के आधार पर मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी और उसी के अनुसार सीट आवंटन (Seat Allotment) होगा। इस बार पूरी प्रक्रिया को दो मुख्य राउंड और उसके बाद सीएलसी (College Level Counseling) के जरिए पूरा किया जाएगा।

​ITEP कोर्स का अवसर

इस वर्ष छात्र ITEP (Integrated Teacher Education Program) कोर्स के माध्यम से सीधे शिक्षक बनने की राह चुन सकेंगे।

​एडमिशन प्रक्रिया दो राउंड और CLC

​उच्च शिक्षा विभाग द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार, प्रवेश प्रक्रिया इस प्रकार संचालित होगी, जिसमें ​दो मुख्य राउंड यानि कि छात्रों को दो मुख्य चरणों में प्रवेश लेने का मौका मिलेगा। पहले राउंड के बाद यदि सीटें खाली रहती हैं, तो दूसरे राउंड का आयोजन किया जाएगा।

​सीट आवंटन ऐसे किया जाएगा

चॉइस फिलिंग के दौरान छात्रों को अपने पसंदीदा कॉलेज और विषय का सावधानीपूर्वक चयन करना होगा, क्योंकि इसी आधार पर उन्हें सीट आवंटित की जाएगी। सीएलसी (CLC - College Level Counseling) में मुख्य राउंड के बाद रिक्त बची सीटों को भरने के लिए कॉलेज स्तर पर काउंसलिंग (CLC) आयोजित की जाएगी, जो छात्रों के लिए एक अतिरिक्त अवसर होगा।

​ITEP कोर्स से शिक्षक बनने का मौका

इस सत्र की सबसे बड़ी विशेषता ITEP (इंटीग्रेटेड टीचर एजुकेशन प्रोग्राम) कोर्स की शुरुआत है। यह 4 वर्षीय एकीकृत पाठ्यक्रम है, जो विशेष रूप से उन छात्रों के लिए है जो 12वीं के बाद सीधे शिक्षण क्षेत्र में अपना करियर बनाना चाहते हैं। यह कोर्स करने वाले छात्र सीधे शिक्षक बनने के लिए योग्य माने जाएंगे, जिससे उनका एक वर्ष बचेगा।

​छात्रों के लिए यह सलाह

​छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे अपना आवेदन भरने के लिए उच्च शिक्षा विभाग की आधिकारिक वेबसाइट epravesh.mponline.gov.in पर नियमित रूप से चेक करते रहें। सभी आवश्यक दस्तावेज (जैसे अंकसूची, आधार कार्ड, आय/जाति प्रमाण पत्र, और फोटो) पहले से तैयार रखें ताकि रजिस्ट्रेशन के दौरान कोई परेशानी न हो।

यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/india/india-condemns-attacks-in-strait-of-hormuz-warns-of-trade-risks/180828

Related to this topic: