प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

मप्र में कश्मीर जैसा लुत्फ...

मप्र में कश्मीर जैसा लुत्फ, ओलों से फसलों को भारी नुकसान

बैतूल। मध्य प्रदेश में मौसम ने एक बार फिर अचानक करवट ले ली है। अप्रैल के महीने में भीषण गर्मी की जगह...

मप्र में कश्मीर जैसा लुत्फ ओलों से फसलों को भारी नुकसान

मप्र में कश्मीर जैसा लुत्फ, ओलों से फसलों को भारी नुकसान |

बैतूल। मध्य प्रदेश में मौसम ने एक बार फिर अचानक करवट ले ली है। अप्रैल के महीने में भीषण गर्मी की जगह प्रदेश के कई हिस्सों में कुदरत का अलग ही रूप देखने को मिल रहा है। बैतूल, सीहोर और ग्वालियर समेत कई जिलों में हुई जोरदार ओलावृष्टि (Hailstorm) के बाद सड़कों पर बर्फ की सफेद चादर बिछ गई है, जिससे नजारा बिल्कुल कश्मीर जैसा लगने लगा है।

​सड़कें और खेत हुई सफेद, ओले भी बड़े आकार के

बैतूल और ग्वालियर में ओले गिरने से सड़कें और खेत पूरी तरह सफेद हो गए। कई जगहों पर ओलों का आकार काफी बड़ा था, जिससे जनजीवन प्रभावित हुआ।

​आकाशीय बिजली गिरने से 4 की मौत

सिवनी और रीवा जिलों में आकाशीय बिजली गिरने की दुखद घटनाओं में 4 लोगों की मौत हो गई है।  बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। खेतों में खड़ी और कटाई के लिए तैयार गेहूं, चना और सरसों की फसलों को व्यापक नुकसान पहुंचा है।

​जबलपुर सहित 45 शहरों में ऑरेंज अलर्ट की चेतावनी

मौसम विभाग ने भोपाल, ग्वालियर और जबलपुर सहित प्रदेश के 45 जिलों में आंधी, तेज बारिश और ओले गिरने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

​इसलिए बदला मौसम का मिजाज

​मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, वर्तमान में एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन और टर्फ सिस्टम सक्रिय है। साथ ही पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) के प्रभाव के कारण अरब सागर से नमी आ रही है, जिससे पूरे प्रदेश में बादल छाए हुए हैं और गरज-चमक के साथ बारिश हो रही है।

​मौसम विभाग ने दी सावधान रहने की चेतावनी

मौसम विभाग ने लोगों को सलाह दी है कि खराब मौसम के दौरान पेड़ों के नीचे शरण न लें और बिजली कड़कने की स्थिति में सुरक्षित स्थानों पर रहें। यह स्थिति अगले 24 से 48 घंटों तक बनी रह सकती है।

यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/state/congress-releases-list-of-candidates-for-west-bengal-assembly-elections/152818

Related to this topic: