प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

एक जिला एक उत्पाद मॉडल बनेगा राष्ट्रीय मिसाल...

मध्य प्रदेश का एक जिला एक उत्पाद मॉडल बनेगा राष्ट्रीय मिसाल

भोपाल। मध्य प्रदेश की आर्थिक प्रगति और स्थानीय शिल्प को वैश्विक पहचान दिलाने की दिशा में एक बड़ा कदम...

मध्य प्रदेश का एक जिला एक उत्पाद मॉडल बनेगा राष्ट्रीय मिसाल

मध्य प्रदेश का एक जिला एक उत्पाद मॉडल बनेगा राष्ट्रीय मिसाल |

भोपाल। मध्य प्रदेश की आर्थिक प्रगति और स्थानीय शिल्प को वैश्विक पहचान दिलाने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया जा रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में प्रदेश का 'एक जिला-एक उत्पाद' (ODOP) मॉडल अब राष्ट्रीय स्तर पर एक उदाहरण के रूप में पेश किया जाएगा।​सम्मेलन 31 मार्च, 2026 को वाराणसी मे आयोजित किया जाएगा। इसमें मध्य प्रदेश के सफल ODOP मॉडल को साझा करना और नए बाजार व रोजगार के अवसर तलाशना है।

मॉडल को देश के सामने रखेंगे

​मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 31 मार्च को वाराणसी में आयोजित एक विशेष सम्मेलन में शिरकत करेंगे। इस दौरान वे मध्य प्रदेश के 'एक जिला-एक उत्पाद' मॉडल की सफलताओं और इसकी कार्यप्रणाली को देश के सामने रखेंगे।

​आर्थिक मजबूती यह होगा आधार

राज्य सरकार के प्रयासों से ODOP योजना मध्य प्रदेश में केवल एक सरकारी योजना न रहकर आर्थिक मजबूती का आधार बन गई है। इसके माध्यम से जिलों के विशिष्ट उत्पादों (जैसे चंदेरी की साड़ियाँ, रतलाम के नमकीन, मुरैना की गजक आदि) को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिली है। स्थानीय स्तर पर छोटे उद्योगों को बढ़ावा मिलने से युवाओं और कारीगरों के लिए रोजगार के नए द्वार खुले हैं। उत्पादन से लेकर पैकेजिंग और मार्केटिंग तक के लिए एक मजबूत इकोसिस्टम तैयार किया गया है।

50 जिले वैश्विक बाजारों से जुड़ेंगे

​वाराणसी में होने वाले इस साझा मंच से मध्य प्रदेश के करीब 50 जिलों के उत्पादों को वैश्विक बाजारों से जुड़ने का सीधा अवसर मिलेगा। उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के बीच इस नवाचार के आदान-प्रदान से दोनों राज्यों के बीच व्यापारिक और सांस्कृतिक संबंध और भी मजबूत होंगे। मध्य प्रदेश का यह मॉडल न केवल स्थानीय शिल्पियों की आय बढ़ा रहा है, बल्कि 'आत्मनिर्भर मध्य प्रदेश' के सपने को भी साकार कर रहा है।

यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/state/congress-releases-list-of-candidates-for-west-bengal-assembly-elections/152818

Related to this topic: