प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

80 प्रतिबंधित इंजेक्शन जब्त

महासमुंद पुलिस की बड़ी कार्रवाई, नशीले इंजेक्शन की तस्करी करते आरोपी गिरफ्तार

महासमुंद में सरायपाली पुलिस ने नशीली दवाओं की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर 80 प्रतिबंधित इंजेक्शन और तस्करी में इस्तेमाल मोटरसाइकिल जब्त की है।

महासमुंद पुलिस की बड़ी कार्रवाई नशीले इंजेक्शन की तस्करी करते आरोपी गिरफ्तार

Mahasamund Police Arrest Drug Peddler, Seize 80 Banned Injections |

महासमुंद,(छत्तीसगढ़)। जिले की सरायपाली थाना पुलिस ने नशीली दवाओं के अवैध कारोबार के खिलाफ एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने कुटेला ओवर ब्रिज के नीचे घेराबंदी कर एक शातिर तस्कर को गिरफ्तार किया है, जो मोटरसाइकिल की सीट के नीचे छुपाकर भारी मात्रा में प्रतिबंधित नशीले इंजेक्शन ओडिशा से परिवहन कर ला रहा था। पुलिस ने आरोपी के पास से 80 नग प्रतिबंधित इंजेक्शन और तस्करी में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल जब्त की है, जिसकी कुल कीमत ₹83,984 आंकी गई है।

मोटरसाइकिल के सीट के नीचे छुपा रखा था भारी मात्रा में नशीले इंजेक्शन

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, दिनांक 16 जुलाई 2026 की रात को सरायपाली थाने में पदस्थ प्रशिक्षु उप निरीक्षक (PSI) सुनील कुमार कंवर को मुखबिर से एक सटीक मौखिक सूचना मिली। सूचना में बताया गया कि विरेन्द्र नगर निवासी एक युवक अपनी मोटरसाइकिल के सीट के नीचे भारी मात्रा में नशीले इंजेक्शन छुपाकर पदमपुर (ओडिशा) की ओर से सरायपाली की तरफ आ रहा है। सूचना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम ने वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया और तत्काल एनडीपीएस एक्ट (NDPS Act) के प्रावधानों के तहत गवाहों को तलब कर कुटेला ओवर ब्रिज के पास नाकाबंदी की।

सीट के नीचे थैली में छुपा रखे थे इंजेक्शन

नाकेबंदी के दौरान पदमपुर की ओर से आ रही एक संदिग्ध होण्डा SP 160 मोटरसाइकिल (क्रमांक CG 06 HA 2917) को पुलिस ने हाथ दिखाकर रोका। पूछताछ में चालक ने अपना नाम राजापुरी गोस्वामी (उम्र 25 वर्ष), पिता कैलाशपुरी गोस्वामी, निवासी वार्ड क्रमांक 02, विरेन्द्र नगर, सरायपाली बताया। मोटरसाइकिल की सघन तलाशी ली गई, तो सीट के नीचे एक काले रंग की प्लास्टिक थैली बरामद हुई। थैली को खोलने पर पुलिस को उसमें 80 नग प्रतिबंधित पेंटाजोसिन (PENTAZOCINE) इंजेक्शन IP 30mg/ML मिले। इसके परिवहन और रखने के संबंध में जब आरोपी से वैध दस्तावेज मांगे गए, तो वह कोई भी कागजात पेश नहीं कर सका।

ओडिशा के सप्लायर से खरीदे थे इंजेक्शन

पुलिस पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया कि वह यह प्रतिबंधित नशीली खेप पदमपुर (ओडिशा) निवासी गणेश ताण्डी नाम के व्यक्ति से खरीदकर लाया था और इसे सरायपाली व आसपास के क्षेत्रों में खपाने की फिराक में था। 

यह भी पढ़ेंः औरंगाबाद में NH-19 बना मौत का रास्ता, दो सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत

Related to this topic: