महासमुन्द पुलिस ने अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों से शराब और परिवहन में इस्तेमाल वाहन जब्त किए गए।
महासमुन्द (छत्तीसगढ़)। महासमुन्द जिला पुलिस ने नशे के खिलाफ अभियान चलाकर अवैध रूप से शराब के कारोबार में लिप्त लोगों पर कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफतार किया है, आरोपियों के खिलाफ अलग-अलग थाना क्षेत्रों में मामला दर्ज किया गया है।
बाइक से 5.760 लीटर शराब बरामद, आरोपी गिरफ्तार
महासमुन्द पुलिस को मुखबीर से सूचना पर ग्राम घोड़ारी बिरकोनी रोड़ किनारे मो.सा. चालक को घेराबंदी कर रोकवाकर पूछताछ करने पर मो.सा. चालक भोलाराम दुबे पिता रमा कांत दुबे उम्र 36 साल, निवासी कांपा थाना तुमगांव, जिला महासमुन्द के कब्जे से मो.सा. में रखे देसी मसाला एवं अंग्रेजी शराब जुमला 5.760 लीटर (किमती 3440 रू.) एवं परिवहन में प्रयुक्त मो.सा. किमती 20,000 रू. को जप्त कर आरोपी के विरूद्ध अप.क्र. 463/26 धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाहीं किया गया है।
स्कूटी से 5.400 लीटर देसी शराब जब्त
महानदी ढाबा के पास मेन रोड़ बिरकोनी के पास जाकर मुखबीर के बताये अनुसार स्कूटी चालक को घेराबंदी कर रोकवाकर पूछताछ करने पर स्कूटी चालक रविशंकर बघेल पिता भुलउ बघेल उम्र 38 साल, निवासी तेन्दूवाही, थाना तुमगांव, जिला महासमुन्द के कब्जे से स्कूटी में रखे देसी मसाला शराब जुमला 5.400 लीटर (किमती 3000 रू.) एवं परिवहन में प्रयुक्त स्कूटी किमती 15000 रू. को जप्त कर आरोपी के विरूद्ध अप.क्र. 464/26 धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाहीं किया गया है।
पल्सर बाइक से 5.220 लीटर शराब बरामद
हायर सेकेण्डरी स्कूल के सामने तुमाडबरी महासमुन्द के पास जाकर मुखबीर के बताये अनुसार मो.सा.चालक को घेराबंदी कर रोक कर पूछताछ करने पर मो.सा. चालक संजय साहू पिता संतोष साहू उम्र 26 साल, निवासी अखरापारा बेलसोण्डा, थाना व जिला महासमुन्द के कब्जे से मो0सॉ0 में देसी मसाला शराब जुमला 5.220 लीटर(किमती 2900 रू.) एवं परिवहन में प्रयुक्त मो.सा. पल्सर किमती 50,000 रू. को जप्त कर आरोपी के विरूद्ध अप.क्र. 465/26 धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाहीं किया गया है।
यह भी पढ़े: आजमगढ़ में सड़क किनारे मिला युवक का शव, हत्या और हादसे दोनों एंगल से जांच