प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News
  • देहरादून: मेडिकल कॉलेज रैगिंग मामले में आरोपी छात्रों पर एक्शन, हॉस्टल से निष्कासित किए गए छात्र, एंटी रैगिंग कमेटी कर रही है मामले की जांच
  • कड़ाके की ठंड से आम जनजीवन अस्त-व्यस्त, मैदानी इलाकों में घना कोहरा और शीतलहर का प्रकोप, मौसम विभाग ने बारिश-बर्फबारी की जताई संभावना
  • उत्तरकाशी में गंगा घाटी से लेकर यमुना घाटी क्षेत्र में जंगल लगी आग, चारों तरफ फैला धुंआ, आग के कारण वन्य जीव और बेशकीमती लकड़ियों का हो नुकसान
  • ऊधमसिंहनगर: कांग्रेस विधायक तिलक राज बेहड़ के बेटे पर जानलेवा हमला, अस्पताल में इलाज जारी, पुलिस जांच में जुटी
  • मुरादाबाद में हाईवे पर ट्रैक्टर-ट्रॉली में और बोलेरो की टक्कर से बड़ा सड़क हादसा, हादसे में एक व्यक्ति की मौत, तीन लोग गंभीर रूप से घायल
  • बस्ती: तांत्रिक हत्याकांड का आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने आरोपी से अवैध तमंचा बरामद किया
  • औरैया: पुलिस और इनामी बदमाश में मुठभेड़, 25 हजार का हजार का इनामी अभियुक्त हुआ गिरफ्तार
  • लखनऊ: KGMU धर्मांतरण मामले में STF ने नए सिरे से शुरू की जांच, पैथोलॉजी, CCM विभाग के HOD को बयान दर्ज कराने के लिए नोटिस जारी
  • प्रयागराज: माघ मेले में श्रद्धालुओं का स्नान जारी, त्रिवेणी संगम पर उमड़ा आस्था का सैलाब, कड़ाके की ठंड के बीच लोगों ने डुबकी लगाई

मैहर की घटना, जाम में फंसी एम्बुलेंस..

मैहर की घटना, जाम में फंसी एम्बुलेंस, गर्भस्थ शिशु की मौत

Madhya Pradesh : मैहर। मध्य प्रदेश के मेहर क्षेत्र में गुरुवार रात हुई एक दर्दनाक घटना ने स्थानीय लोगों को झकझोर दिया।

मैहर की घटना जाम में फंसी एम्बुलेंस गर्भस्थ शिशु की मौत

मैहर की घटना, जाम में फंसी एम्बुलेंस, गर्भस्थ शिशु की मौत |

Madhya Pradesh : मैहर। मध्य प्रदेश के मैहर क्षेत्र में गुरुवार रात हुई एक दर्दनाक घटना ने स्थानीय लोगों को झकझोर दिया। भदनपुर गांव की निवासी 29 वर्षीय तुलसा कोल को रात करीब 8 बजे प्रसव पीड़ा शुरू हुई। परिवारजन तुरंत एम्बुलेंस बुलाकर उसे मेहर अस्पताल ले जाने निकले, लेकिन रास्ते में पैदा हुई भीषण जाम के कारण प्रसूता की हालात बिगाड़ गई। एम्बुलेंस पहले अल्ट्राटेक सीमेंट फैक्ट्री के पास करीब एक घंटे रुकी रही। भारी वाहनों की लम्बी कतार के चलते एम्बुलेंस आगे बढ़ ही नहीं पाई।

किसी तरह जब मेहर अस्पताल पहुँचे, तब तक तुलसा की स्थिति गंभीर हो चुकी थी। डॉक्टरों ने उसे तुरंत सतना जिले के अस्पताल रेफर किया। सतना के रास्ते में एक बार फिर एम्बुलेंस लगभग दो घंटे सड़कों पर जाम में फँसी रही। देर रात करीब 2 बजे अस्पताल पहुँचने पर गर्भ में पल रहा शिशु ने दम तोड़ा। अस्पताल में महिला ने मृत शिशु को जन्म दिया। यह उसका पहला बच्चा था।

घटना की जानकारी मिलते ही शुक्रवार सुबह परिजनों और ग्रामीणों में भारी आक्रोश फैल गया। सुबह करीब 11 बजे लोगों ने अल्ट्राटेक सीमेंट फैक्ट्री के सामने जाम लगा दिया और ट्रकों को अंदर जाने से रोक दिया। उनका कहना था कि फैक्ट्री के बाहर रोज़ भारी वाहनों की अव्यवस्थित पार्किंग से जाम की स्थिति बनती है, जिससे एम्बुलेंस जैसी आपात सेवाएं भी प्रभावित होती हैं। करीब डेढ़ घंटे बाद फैक्ट्री प्रबंधन के अधिकारी मौके पर पहुँचे और ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने का आश्वासन दिया। इसके बाद प्रदर्शन शांत हुआ।

रात में ट्रक मनमानी पार्किंग करते हैं

स्थानीय लोगों ने बताया कि फैक्ट्री से प्रतिदिन सैकड़ों ट्रक निकलते हैं और रात के समय चालक ट्रकों को सड़क पर ही खड़ा कर देते हैं। इससे वाहनों की लंबी लाइन लग जाती है और प्रतिबंधित जाम की स्थिति बन जाती है। गुरुवार रात भी यही हुआ और इसी ने एक परिवार का पहला बच्चा छीन लिया।

यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/india/union-cabinet-approves-budget-for-census2027/101015


 

Related to this topic: