प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

जबलपुर में बड़ा हादसा टला…

जबलपुर में बड़ा हादसा टला…NICU में लगी आग, 27 नवजातों को सुरक्षित हटाया

जबलपुर। शहर में एक भयंकर हादसा होने से बच गई। यहां एक अस्पताल के NICU (नवजात शिशु गहन चिकित्सा इकाई) में...

जबलपुर में बड़ा हादसा टला…nicu में लगी आग 27 नवजातों को सुरक्षित हटाया

जबलपुर में बड़ा हादसा टला…NICU में लगी आग, 27 नवजातों को सुरक्षित हटाया |

जबलपुर। शहर में एक भयंकर हादसा होने से बच गई। यहां एक अस्पताल के NICU (नवजात शिशु गहन चिकित्सा इकाई) में अचानक आग लग गई। उस समय वार्ड में 27 नवजात भर्ती थे। घटना के तुरंत बाद अस्पताल प्रशासन और स्टाफ की सतर्कता से सभी बच्चों को सुरक्षित वहां से हटाकर दूसरे जगह भेज दिया गया। 

शॉट सर्किट से लगी आग

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट मानी जा रही है। जैसे ही आग लगी, मौके पर मौजूद सुरक्षा गार्ड और अस्पताल कर्मियों ने तुरंत फायर सिस्टम सक्रिय किया और राहत कार्य शुरू कर दिया। बताया जा रहा है कि करीब पांच मिनट के भीतर ही आग पर काबू पा लिया गया।

बिजली सप्लाई बंद की गई

आग लगने के तुरंत बाद एहतियात के तौर पर बिजली सप्लाई बंद कर दी गई, जिससे आग फैलने का खतरा कम हो गया। अस्पताल स्टाफ ने तेजी दिखाते हुए NICU में भर्ती सभी 27 नवजातों को दूसरे सुरक्षित वार्ड में शिफ्ट किया, जिससे किसी भी तरह की जनहानि नहीं हुई।

बना अफरा-तफरी का माहौल

घटना के बाद अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया था। परिजनों में चिंता और घबराहट देखी गई, हालांकि प्रशासन ने स्थिति को जल्द नियंत्रित कर लिया।

आग लगने के कारण का पता लगाने जांच जारी

फिलहाल मामले की जांच की जा रही है और आग लगने के सटीक कारणों का पता लगाया जा रहा है। प्रशासन ने कहा है कि भविष्य में ऐसी घटनाओं से बचने के लिए सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया जाएगा।

यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/state/scorpio-crash-kills-5-from-same-family/152147

Related to this topic: