राजनांदगांव: जिले में रेत के अवैध उत्खनन और परिवहन के खिलाफ खनिज विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन हाईवा वाहनों...
रेत के अवैध परिवहन पर बड़ी कार्रवाई, खनिज विभाग ने राजनांदगांव में 3 हाईवा किए जब्त |
राजनांदगांव: जिले में रेत के अवैध उत्खनन और परिवहन के खिलाफ खनिज विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन हाईवा वाहनों को जब्त किया है। कलेक्टर जितेन्द्र यादव के निर्देश पर खनिज विभाग द्वारा लगातार निरीक्षण और निगरानी अभियान चलाया जा रहा है।
खनिज विभाग की टीम ने डोंगरगांव, बरगांव, मटिया, सुरगी, सोमनी, तुमड़ीबोड़, सुकुलदैहान और डुमरडीहकला सहित विभिन्न क्षेत्रों में आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान बिना अनुमति रेत परिवहन करते पाए जाने पर तीन हाईवा वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की गई।
विभागीय कार्रवाई के तहत ग्राम बेलगांव निवासी लेखराम साहू के स्वामित्व वाले हाईवा क्रमांक CG 07 CN 9026 को जब्त किया गया। वाहन चालक रोशन साहू द्वारा अवैध रूप से रेत परिवहन किया जा रहा था। वाहन को जब्त कर थाना तुमड़ीबोड़ के सुपुर्द किया गया।
इसी प्रकार गठुला निवासी लोमेश देवांगन के स्वामित्व वाले हाईवा CG 08 BF 4572 को चालक धनसिंग कंवर के साथ तथा ग्राम मुसराकला निवासी उत्तम साहू के स्वामित्व वाले हाईवा CG 08 AZ 4197 को चालक हुमेश वर्मा के साथ अवैध रेत परिवहन करते पाए जाने पर जब्त कर थाना सुकुलदैहान को सुपुर्द किया गया।
खनिज विभाग के अनुसार सभी मामलों में खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध उत्खनन, परिवहन और भंडारण पर रोक लगाने के लिए लगातार गश्त और निगरानी अभियान जारी रहेगा।
यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/india/nia-raids-four-states-in-connection-with-terror-plot-linked-to-pakistan/209348