प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

सीधी में EOW की बड़ी कार्रवाई

सीधी में EOW की बड़ी कार्रवाई, हाईस्कूल प्रिंसिपल के ठिकानों पर छापेमारी

सीधी। आय से अधिक संपत्ति के मामले में आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) ने शुक्रवार को सीधी जिले में तैनात एक हाईस्कूल प्रिंसिपल के ठिकानों पर व्यापक छापेमारी अभियान चलाया।

सीधी में eow की बड़ी कार्रवाई हाईस्कूल प्रिंसिपल के ठिकानों पर छापेमारी

सीधी में EOW की बड़ी कार्रवाई, हाईस्कूल प्रिंसिपल के ठिकानों पर छापेमारी |

Madhya Pradesh : सीधी। आय से अधिक संपत्ति के मामले में आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) ने शुक्रवार को सीधी जिले में तैनात एक हाईस्कूल प्रिंसिपल के ठिकानों पर व्यापक छापेमारी अभियान चलाया। इस कार्रवाई के दौरान आरोपी प्रिंसिपल अमरजीत सिंह की संपत्तियों का खुलासा हुआ। संपत्ति की अनुमानित कीमत करोड़ों रुपये बताई जा रही है। जाँच अधिकारियों ने पाया कि उनके पास 2.5 करोड़ रुपये की लागत का बहुमंजिला मकान, 50 एकड़ कृषि भूमि और 10 चारपहिया वाहन हैं।

टीम ने शुक्रवार सुबह एक साथ तीन स्थानों पर छापा मारा। प्रिंसिपल का आलीशान निवास, उनके फॉर्महाउस और अन्य निजी संपत्तियां। प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया कि संदिग्ध संपत्तियां उनकी घोषित आय से कई गुना अधिक हैं। इसलिए उन पर आय से अधिक संपत्ति रखने का मामला दर्ज किया गया है।
टीम ने प्रिंसिपल के निवास स्थान की तलाशी के दौरान कई महंगे फर्नीचर, इलेक्ट्रॉनिक्स, बड़ी मात्रा में दस्तावेज़ और भूमि संबंधित कागज़ात बरामद किए।

EOW अधिकारियों के अनुसार..

इसके अलावा जांच अधिकारियों ने उनके नाम पंजीकृत 10 से अधिक चारपहिया वाहनों का रिकॉर्ड भी जब्त किया। इन वाहनों में एसयूवी और लग्ज़री मॉडल शामिल हैं। EOW अधिकारियों के अनुसार, प्रिंसिपल अमरजीत सिंह वर्षों से शिक्षा विभाग में पदस्थ हैं, लेकिन उनके पास मौजूद संपत्ति उनकी आय से मेल नहीं खाती। अनुमान है कि संपत्तियों का मूल्य जांच पूरी होने पर और भी बढ़ सकता है। अधिकारी शनिवार सुबह फिर से तलाशी अभियान आगे बढ़ाएंगे, जिसमें बैंक खातों, लॉकरों और वित्तीय लेन–देन की विस्तृत जांच की जाएगी।

सूत्रों का कहना है कि जांच टीम को कई ऐसे दस्तावेज भी मिले हैं, जिनमें संपत्तियों को दूसरों के नाम पर खरीदने और संचालित करने के संकेत मिलते हैं। इन दस्तावेज़ों की जांच के बाद बड़े स्तर पर और खुलासे होने की सम्भावना जताई जा रही है। कार्रवाई के बाद स्थानीय स्तर पर इस मामले ने बड़ी चर्चा खड़ी कर दी है। एक सरकारी कर्मचारी द्वारा इतनी विशाल संपत्ति जमा करना लोगों के लिए चौंकाने वाली बात रही। EOW के अधिकारियों ने बताया कि विस्तृत रिपोर्ट तैयार होने के बाद आगे की कानूनी कार्यवाही तेज़ की जाएगी।

https://www.primenewsnetwork.in/india/pm-modi-presents-gift-to-russian-president-putin/100113

Related to this topic: