प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

ग्राम इकाई बना कर संगठन को मजबूत बनाने पर जोर

समाधान नहीं होने पर सितंबर में होगा बड़ा आंदोलन: भारतीय किसान संघ

डूंगरपुर जिले के सभी किसानों को बर्बाद फसल की मुआवजा राशि नहीं मिली, फसल बीमा की राशि भी नहीं मिल रही है, जिले में दूध डेरी नहीं होने से किसानों को दूध का उचित दाम नहीं मिल रहा है।

समाधान नहीं होने पर सितंबर में होगा बड़ा आंदोलन भारतीय किसान संघ

डूंगरपुर (राजस्थान): भारतीय किसान संघ जिला डूंगरपुर की मासिक बैठक एवं तहसील सागवाड़ा का अभ्यास वर्ग आज विद्या निकेतन स्कूल भिलुड़ा मे मुख्य अतिथि किसान संघ के राष्ट्रीय प्रतिनिधि मणिलाल लबाना, विशिष्ट अतिथि प्रांत संगठन मंत्री परमानन्द जी भाई साहब, जिला प्रभारी रणछोड़ भाई चोखला जिला अध्यक्ष गोविंदराम पाटीदार की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। संगठन मंत्री ने सभी पदाधिकारियों को बताया कि किसान संघ को आने वाले दिसंबर जनवरी माह में जिले के सभी तहसीलों के प्रत्येक गांव मे 11 सदस्यों की ग्राम इकाई बना कर संगठन को मजबूत करना है। 

किसानों ने बैठक में समस्याएं गिनाईं

जिला अध्यक्ष गोविंदराम ने सरकार एवं जिला प्रशासन से अनुरोध किया है कि डूंगरपुर जिले के किसानों की मुख्य समस्याएं सभी किसानों को खरीफ फसल का फसल खराबा राशि नहीं मिली, फसल बीमा की राशि नहीं मिल रही है, जिले में दूध डेरी नहीं होने से किसानों को दूध का उचित दाम नहीं मिल रहा है, किसानों को सिंचाई के लिए माही डेम का पानी नहीं मिल रहा है, 25 वर्ष पूरे होने के बाद भी भीखा भाई नहर परियोजना पूरी नहीं हुई है, कृषि मंडी नहीं होने से किसानों को फसल का उचित दाम नहीं मिल रहा है जिले 90% सहकारी समितियों में खाद नहीं मिल रहा है, सिंचाई के लिए दिन में किसानों को पर्याप्त बिजली नहीं मिल रही है आदि कई समस्याओं का समाधान जल्द नहीं किया गया तो आने वाले सितंबर माह में डूंगरपुर जिले में भारतीय किसान संघ एवं किसानों के नेतृत्व मे बड़ा आन्दोलन किया जाएगा। 

सदस्यता बढ़ाने का अभियान चलेगा

राष्ट्रीय प्रतिनिधि मणिलाल लबाना ने बताया कि भारतीय किसान संघ गैर राजनीतिक किसानों के लिए कार्य करने राष्ट्रवादी संगठन है, किसान संघ संगठनात्मक, रचनात्मक एवं आंदोलनात्मक तीन तरीकों से कार्य करता है। भारतीय किसान संघ देश का सबसे बड़ा किसानों संगठन है, हमारा संगठन देश के सभी राज्यों के सभी जिलों के प्रत्येक गांव मे फैला हुआ है। डूंगरपुर जिले में भारतीय किसान संघ के 50 हजार सदस्य एवं पदाधिकारी है और आने वाले नए साल में ये सदस्यता ओर बढ़ाने का अभियान चलेगा। 

सरकार आंदोलन के लिए मजबूर न करे

केंद्र, राजस्थान सरकार एवं प्रशासन से निवेदन है कि डूंगरपुर जिले के किसानों की विभिन्न समस्याओं को समझ कर उसका समाधान किया जाए। अन्यथा किसानों को आंदोलन के लिए मजबूर नहीं करे। भारतीय किसान संघ समस्याओं का समाधान चाहता है। बैठक में प्रांत पदाधिकारी, जिला कार्यकारिणी सदस्य, सागवाड़ा, गलियाकोट, ओबरी, आसपुर, सीमलवाड़ा, चिखली, साबला, पाडवा, सरोदा, डूंगरपुर आदि कई तहसीलों के अध्यक्ष मंत्री उपाध्यक्ष, जैविक प्रमुख, यूवा प्रमुख साथ ही सागवाड़ा तहसील के सभी गावो की ग्राम इकाईयो के अध्यक्ष मंत्री व कई किसानो उपस्थित रहे।

इसे भी पढ़ेंः  मध्यप्रदेश : मुरैना में आंधी का कहर, मिनटों में जमींदोज हुआ प्लांट

Related to this topic: