प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

जौनपुर में 35 स्कूल वाहन चालान व 6 सीज

'मिशन सेफ फ्यूचर 3.0' अभियान के तहत RTO की बड़ी कार्रवाई, दस्तावेज पूरे न मिलने पर 35 स्कूली वाहनों के चालान और 6 सीज

जौनपुर में स्कूली बच्चों की सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करने के लिए 14 से 19 सितंबर 2026 तक 'मिशन सेफ फ्यूचर 3.0' विशेष अभियान चलाया जा रहा है।

मिशन सेफ फ्यूचर 30 अभियान के तहत rto की बड़ी कार्रवाई दस्तावेज पूरे न मिलने पर 35 स्कूली वाहनों के चालान और 6 सीज

जौनपुर में 35 स्कूल वाहन चालान व 6 सीज |

जौनपुर: स्कूली बच्चों की सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करने के लिए परिवहन विभाग द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान 'मिशन सेफ फ्यूचर 3.0' के तहत जिले में स्कूली वाहनों की सघन जांच की जा रही है। यह अभियान 14 से 19 सितंबर 2026 तक संचालित किया जा रहा है। 

जौनपुर में स्कूली वाहनों पर एआरटीओ की बड़ी कार्रवाई

अभियान के दौरान सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) जौनपुर सत्येंद्र कुमार सिंह एवं यात्री/मालकर अधिकारी प्रमोद कुमार द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में स्कूल वाहनों की जांच की गई। जांच में वाहनों के आवश्यक प्रपत्र और दस्तावेजों की स्थिति देखी गई। दस्तावेज पूर्ण न मिलने और नियमों का पालन नहीं करने पर अब तक 35 स्कूली वाहनों के चालान किए गए हैं, जबकि 6 वाहनों को सीज किया गया है। 

बच्चों की सुरक्षा को लेकर एआरटीओ और प्रशासन का निर्देश

एआरटीओ प्रवर्तन सत्येंद्र कुमार सिंह ने जिले के सभी विद्यालय प्रबंधकों एवं प्रधानाचार्यों से अपील की है कि विद्यालयों में संचालित सभी वाहनों के फिटनेस प्रमाणपत्र, परमिट सहित अन्य आवश्यक दस्तावेज तत्काल नियमानुसार अद्यतन करा लें। उन्होंने अभिभावकों से भी अपील की कि बच्चों को स्कूल ले जाने वाले वाहनों की सुरक्षा व्यवस्था और आवश्यक मानकों की जानकारी रखें, ताकि बच्चों की यात्रा सुरक्षित रह सके।

ये भी पढ़ें- बहराइच में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, मायके वालों ने लगाया दहेज हत्या का आरोप
 

Related to this topic: