प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

मध्य प्रदेश के रतलाम में ड्रग फैक्ट्री का बड़ा..

मध्य प्रदेश के रतलाम में ड्रग फैक्ट्री का बड़ा खुलासा, दिलावर खान की बेटी बनी मास्टरमाइंड

Madhya Pradesh : रतलाम। जिले में पुलिस ने नशे के अवैध कारोबार पर अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई करते हुए एक विशाल ड्रग फैक्ट्री का पर्दाफाश किया है.

मध्य प्रदेश के रतलाम में ड्रग फैक्ट्री का बड़ा खुलासा दिलावर खान की बेटी बनी मास्टरमाइंड

मध्य प्रदेश के रतलाम में ड्रग फैक्ट्री का बड़ा खुलासा |

Madhya Pradesh : रतलाम। जिले में पुलिस ने नशे के अवैध कारोबार पर अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई करते हुए एक विशाल ड्रग फैक्ट्री का पर्दाफाश किया है। इस सनसनीखेज मामले में मुख्य आरोपी दिलावर खान की केमिस्ट बेटी बताई जा रही है, जिसने पूरे नेटवर्क की साजिश रची। पुलिस जांच में सामने आया है कि 65 वर्षीय दिलावर खान की दो पत्नियां हैं, जिनमें से एक की उम्र महज 25 वर्ष बताई जा रही है।

मोस्ट वांटेड दामाद ने गुजरात तक फैलाया रैकेट

पुलिस सूत्रों के अनुसार, इस पूरे रैकेट का संचालन बेहद सुनियोजित तरीके से किया जा रहा था। दिलावर खान का दामाद गुजरात पुलिस का ‘मोस्ट वांटेड’ अपराधी है, जो लंबे समय से फरार चल रहा है। उसी के जरिए ड्रग तस्करी का नेटवर्क गुजरात सहित अन्य राज्यों तक फैलाया गया था।

20 हजार वर्गफुट में फैला था फैक्ट्री

गुरुवार देर रात रतलाम पुलिस ने चिकलाना क्षेत्र में स्थित जिस ड्रग फैक्ट्री पर छापा मारा, वह करीब 20 हजार वर्गफुट क्षेत्रफल में फैली हुई थी। इस परिसर में आने-जाने के लिए चार अलग-अलग रास्ते बनाए गए थे, ताकि किसी भी स्थिति में आरोपी फरार हो सकें। इसके अलावा पूरे इलाके में सीसीटीवी कैमरों का जाल बिछाया गया था, जिससे हर गतिविधि पर नजर रखी जा सके।

बड़ी संख्या में आरोपियों की गिरफ्तारी

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने बड़ी संख्या में आरोपियों को मौके से गिरफ्तार किया, जबकि कुछ तस्कर अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहे। पुलिस ने मौके से ड्रग बनाने के उपकरण, रसायन और अन्य आपत्तिजनक सामग्री भी जब्त की है।

मामला अतरराज्यीय ड्रग सिंडिकेट से जुड़ा

फिलहाल पुलिस सभी गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर रही है और इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि यह मामला अंतरराज्यीय ड्रग सिंडिकेट से जुड़ा हो सकता है, जिसकी जांच अब कई एजेंसियों के स्तर पर की जाएगी।

 

यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/india/pm-modi-inaugurated-several-development-projects-from-malda-town/105264
 

Related to this topic: