प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

यूपी में आउटसोर्स कर्मियों को सेवा सुरक्षा

यूपी में 5 लाख से अधिक आउटसोर्स कर्मियों के लिए बड़ी पहल, EPF-ESI और बीमा की सुविधा

उत्तर प्रदेश के 5 लाख से अधिक आउटसोर्स कर्मियों के लिए राज्य सरकार ने बड़ी पहल की है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 2 सितंबर 2026 को लखनऊ के लोक भवन में उत्तर प्रदेश आउटसोर्स सेवा निगम का शुभारंभ किया

यूपी में 5 लाख से अधिक आउटसोर्स कर्मियों के लिए बड़ी पहल epf-esi और बीमा की सुविधा

यूपी में आउटसोर्स कर्मियों को सेवा सुरक्षा |

मिर्जापुर: उत्तर प्रदेश में कार्यरत 5 लाख से भी अधिक आउटसोर्स कर्मियों के लिए बुधवार का दिन सबसे बड़ा दिन रहा। आखिरकार प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश आउटसोर्स सेवा निगम का शुभारंभ कर दिया है। बुधवार, 02 सितंबर 2026 को लोक भवन में एक भव्य समारोह में प्रदेश के दोनों उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य एवं बृजेश पाठक की उपस्थिति में उत्तर प्रदेश आउटसोर्स सेवा निगम का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने आउटसोर्स सेवा निगम के "लोगों" का अनावरण भी किया।

आउटसोर्स कर्मियों को सेवा सुरक्षा व सुविधाएं देने पर मुख्यमंत्री का आभार

राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के अध्यक्ष जे. एन तिवारी ने प्रदेश के आउटसोर्स कर्मियों को सेवा प्रदाता एजेंसियों के शोषण से निजात दिलाए जाने, उनको सेवा सुरक्षा दिए जाने, इपीएफ, ईएसआई जैसी सुविधाएं प्रदान किए जाने और दुर्घटना बीमा एवं चिकित्सा व्यवस्था सुनिश्चित किए जाने के फैसले पर प्रदेश के लाखों कर्मचारियों की तरफ से मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया है। 

आउटसोर्स सेवा निगम के शुभारंभ से कर्मचारियों को राहत

उन्होंने अवगत कराया है कि आउटसोर्स कर्मियों को शोषण से निजात दिलाने का मुद्दा राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद ने 30 अगस्त 2024 को मुख्यमंत्री के साथ मुलाकात के दौरान उठाया था। इसके बाद की दो अन्य मुलाकात में भी आउटसोर्स कर्मियों के शोषण से लगातार मुख्यमंत्री को राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के माध्यम से अवगत कराया जाता रहा। आखिरकार आज वह दिन आ गया जब मुख्यमंत्री ने उत्तर प्रदेश आउटसोर्स सेवा निगम का शुभारंभ कर दिया है।

आउटसोर्स कर्मियों को मिलेगा सेवा संरक्षण और सुरक्षित भविष्य

निगम के माध्यम से आउटसोर्स कर्मियों को संस्थागत सुरक्षित भविष्य की गारंटी दी जाएगी, उनकी सेवा से संबंधित समस्त जानकारी के लिए एक पोर्टल भी डेवलप किया गया है, जिस पर कर्मचारियों की पूरी सूचना उपलब्ध रहेगी। आउटसोर्स कर्मियों को सेवा संरक्षण का लाभ उनके पारिवारिक जनों को भी मिलेगा। चुनावी वर्ष में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आउटसोर्स सेवा निगम का शुरुआत कर प्रदेश की जनता में एक सकारात्मक संदेश भी दिया है। 

ये भी पढ़ें- मैहर में भारी बारिश का कहर, उफनाई नाली में डूबने से 45 वर्षीय युवक की मौत
 

Related to this topic: