Major Road Accident in Rajgarh as Passenger Bus Overturns After Losing Control |
राजगढ़ (मध्य प्रदेश)। जिले के नरसिंहगढ़ के पास गुरुवार रात यात्री बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे के वक्त बस में 40 से ज्यादा यात्री सवार बताए जा रहे हैं। जानकारी के मुताबिक गुरुकृपा ट्रेवल्स की बस गुरुवार की रात 9 बजे भोपाल से ब्यावरा की ओर जा रही थी, तभी नरसिंहगढ़ के पास अचानक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई।
हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार
हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल राहत और बचाव कार्य शुरू किया। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम भी मौके पर पहुंची।
20 से ज्यादा यात्री घायल
हादसे में 20 से ज्यादा यात्रियों के घायल होने की जानकारी सामने आई है। घायलों को एंबुलेंस की मदद से नरसिंहगढ़ सिविल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां सभी का प्राथमिक उपचार जारी है।वही दो गंभीर घायलों को भोपाल रेफर किया हे।
हादसे के कारणों की जांच जारी
पुलिस प्रशासन मौके पर मौजूद है और हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। फिलहाल घायलों की स्थिति और हादसे में किसी जनहानि की आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है।शुक्रवार सुबह पुलिस ओर प्रशासनिक अधिकारियों ने अस्पताल पहुंचकर घायलों की जानकारी ली पहचान कर हादसे की जांच कर रहे हैं।
यह भी पढ़ेंः बरेली में बड़ा सड़क हादसा: अनियंत्रित स्कूल बस पेड़ से टकराने से 13 बच्चे घायल