प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

10 तेंदुओं की खाल बरामद

आगरा में वन्यजीव तस्करी का बड़ा खुलासा, 10 तेंदुओं की खाल के साथ 4 तस्कर गिरफ्तार

आगरा में वन विभाग और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में 10 तेंदुओं की खाल और सिर बरामद किए गए हैं।

आगरा में वन्यजीव तस्करी का बड़ा खुलासा 10 तेंदुओं की खाल के साथ 4 तस्कर गिरफ्तार

Major Wildlife Trafficking Bust in Agra, 10 Leopard Skins Seized; Four Arrested |

आगरा (उत्तर प्रदेश)। में वन विभाग और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में वन्यजीव तस्करी के बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश हुआ है। कार्रवाई के दौरान एक होटल से 10 तेंदुओं की खाल और उनके सिर बरामद किए गए हैं। मामले में 4 अंतरराज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया गया है।

शिवपुरी जंगल और माधव नेशनल पार्क से हो रही तस्करी

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सतपाल नाथ (हरियाणा), भगत सिंह (हरियाणा), गब्बर (मुरैना) और भोगीराम आदिवासी (शिवपुरी) के रूप में हुई है। पूछताछ में सामने आया है कि तस्कर शिवपुरी के जंगलों और माधव नेशनल पार्क क्षेत्र से तेंदुओं की खाल बेहद कम कीमत पर खरीदते थे और बाद में उन्हें ऊंचे दामों पर बेचते थे।

मामले में और भी खुलासे होने की संभावना

इस खुलासे के बाद शिवपुरी के वन क्षेत्रों में वन्यजीव सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठने लगे हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए वन विभाग, Wildlife SOS, WCCB (Wildlife Crime Control Bureau) और MPSTPF की संयुक्त टीमें गिरोह के अन्य सदस्यों और पूरे तस्करी नेटवर्क की तलाश में जुट गई हैं। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हुआ है कि बरामद सभी खालें शिवपुरी और मुरैना क्षेत्र से ही संबंधित हैं या अन्य राज्यों से भी लाई गई थीं। जांच जारी है और अधिकारियों ने मामले में और खुलासे होने की संभावना जताई है। 

यह भी पढ़ेंः कुचामन जिला अस्पताल में मोतियाबिंद ऑपरेशन के बाद 7 मरीजों में संक्रमण की आशंका

Related to this topic: