प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

भाजपा पर मुख्यमंत्री का तीखा हमला

ममता बनर्जी ने भाजपा पर लगाया बंगाल विरोधी होने का आरोप

मुख्यमंमत्री ममता बनर्जी ने बीरभूम जिले के सुउड़ी में टीएमसी की चुनावी सभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने केंद्र की भाजपा सरकार की जमकर आलोचना की।

ममता बनर्जी ने भाजपा पर लगाया बंगाल विरोधी होने का आरोप

Mamata Banerjee Accuses BJP of Anti-Bengal Agenda |

कोलकाता। मुख्यमंमत्री ममता बनर्जी ने बीरभूम जिले के सुउड़ी में टीएमसी की चुनावी सभा में कहा कि बंगाल के वैध वोटरों के नाम कटवा कर उनके अधिकार को खत्म करने वाले, बांग्ला बोलने वाले बांग्लाभाषियों पर अत्याचार करने वाले, बंगाल के मनीषियों का अपमान करने वालै भाजपा के केंद्र के नेता किस मुंह से सोनार बांग्ला की बात कर रहे हैं और वोट मांग रहे हैं। उन्होंने भाजपा के नेताओं को बंगाल और बांग्ला विरोधी बताया और कहा कि वे बंगाल पर कब्जा कर बंगाल को टुकड़ा-टुकड़ा कर बंगाल के अस्तित्व को खत्म कर देंगे।

केंद्र सरकार पर लगाया हकमारी का आरोप

मुख्यनमंत्री ममता बनर्जी ने केंद्र सरकार पर बंगाल का हकमारी का आरोप लगाया और कहा कि वह बंगाल से रुपए ले जाती है लेकिन बंगाल का हिस्सा देने की बजाय मार रही है। उन्होंने भाजपा नेताओ की ओर से महिलाओ, बेरोजगार युवकों, किसानो से किए जा रहे वायदों को झूठ और ठगी बताया और कहा कि बिहार में चुनाव के पहले महिलाओं को बैक खाते में आठ-आठ हजार रुपए डाले गए और चुनाव के बाद उनसे रुपए वापस लिए जा रहे हैं। उनके घरों पर बुलडोजर चलाए जा रहे है।

भाजपा पर रोजगार देने के झूठे वादे का आरोप

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रुपए और रोजगार देने के वायदे किए लेकिन उनके वे वायदे पूरे नहीं हुए। उन्होंने भाजपा नेताओं पर लोंगों को रुपए दे-देकर अपनी सभाओ में उन्हें इकट्टा करने का आरोप लगाया और कहा कि वे लोगों को भ्रम में रखने के लिए तिकड़म कर रहे है। उनके पास बूथ पर तैनात करनमे भरा कार्यकर्ता नहीं है, लोग कहां से होंगे। उन्होंने भाजपा पर बाहर के लोगों को लाकर वोट कराने, रुपए बांटने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि वे कुछ भी कर लें, बंगाल में इस बार भी उनकी सरकार बनेगी।

भाजपा की संस्कृति बुलडोजर की है: ममता बनर्जी

उन्होंने कहा कि भाजपा की संस्कृति बुलडोजर की है। भाजपा नेता सोनार बांग्ला, सोनार बांग्ला करत है, उन्हें बंगाल की संस्कृति-परंपरा के बारे में क्या मालूम। वे बंगाल को धोखा दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि वे भाजपा, माकपा और कांग्रेस से एक साथ लड़ रही हैं। वे भाजपा के लिए एक इंच जमीन नहीं छोड़ेगी। वे बंगाल के अधिकार और अस्मिता के लिए संघर्ष कर रही है। जब तक वैध वोटरों को अधिकार नही मिल जाता वे संघर्ष करती रहेगी। वे जब तक हैं भाजपा को एनआरसी नहीं होने देंगी। डिटेंशन कैंप नहीं खुलने देगी।

जनता को भाजपा की साजिशों से सावधान रहने की अपील

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि भाजपा के नेता दुबई जाते है तो वहां गले मिलते हें, एक साथ खाना खाते हैं और यहां आकर हिंदू-मुस्लिम करते हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा नेता का धर्म दानवता है। वे संविधान विरोधी है। देश को बेंच रहे हैं। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने लोगों को वोट के दिन भाजपा की साजिशों से सावधान रहने को कहा।

यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/state/pm-to-inaugurate-delhi-dehradun-economic-corridor-on-april-14/157185

पीएम मोदी का 14 अप्रैल को करेंगे दिल्ली-देहरादून आर्थिक गलियारे का उद्घाटन

Related to this topic: