मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने दक्षिण बंगाल के तहत पश्चिम बर्दवान जिले के पांडुश्वेर में टीएमसी की चुनावी सभा में भाजपा और चुनाव आयोग पर एकसाथ निशाना साधा।
कोलकाता। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने दक्षिण बंगाल के तहत पश्चिम बर्दवान जिले के पांडुश्वेर में टीएमसी की चुनावी सभा में भाजपा और चुनाव आयोग पर एकसाथ निशाना साधा। उन्होंने भाजपा पर लूट करने, झूठ बोलने और चुनाव आयोग पर भाजपा के कहेनानुसार पश्चिम बंगाल में वैध वोटरों का नाम काटने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि वे किसी के एक पैसे का चाय नहीं पिया और न वेतन लेती है, फिर भी देश को बेचने वाली भाजपा उन्हें चोर बताकर आक्षेप करते हैं। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि जब तक वे हैं, इस राज्य में अत्याचारी भाजपा का राज कामय नहीं हो पाएगा।
खुद को पांडव, भाजपा को बताया कौरव
मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने अपने को पांडव और भाजपा नेताओं को कौरव बताया और कहा कि भाजपा ने हमारे अधिकार को छीन लिया है। उसकी जो इच्छा हो रही, वह कर रही है। उन्होंने भाजपा पर चुनाव आयोग से वैध वोटरों का नाम कटवाने और हिंदू-मुस्लिम के बीच दंगा करवाने की साजिश करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार इस राज्य का धन ले जा रही है और इसी राज्य के हक को मार रही है। भाजपा की केंद्र सरकार देश के लोगों को किसी न किसी बहाने परेशान किया है।
चुनाव आयोग की भूमिका पर उठाए सवाल
मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि भाजपा कार्यालय में पश्चिम बंगाल के खिलाफ जो साजिश रची जा रही है, चुनाव आयोग उसे पूरा कर रहा है। भाजपा नेताओं ने जितने वोटरों के नामों को काटे जाने को कहा था, चुनाव आयोग उतना नाम काट रहा है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग द्वारा काटे गए वोटरों की संख्या का हिसाब बताया। उन्होंने चुनाव आयोग पर अपने अधिकारों का दुरुपयोग कर भाजपा के कहेनानुसार पश्चिम बंगाल के तमाम अधिकारियों को हटाने और दूसरे राज्यों में भेजने का आरोप लगाया। उन्होंने सवाल उठाया कि विचाराधीन वोटरों की लिस्ट को क्यों सभी को उपलब्ध कराने से कतरा रही है।
राज्य के विकास और केंद्र पर उठे सवाल
मुख्यमंत्री ने बर्दवान और आसपास के जिलों में किए गए विकास कार्यों का विस्तार से जिक्र किया और सवाल किया कि केंद्र सरकार क्यों नहीं राज्य सरकार के विकास संबंधी प्रस्तावों को मंजूरी दे रही है और तमाम मांगों को पूरा कर रही है।
यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/world/trump-signals-push-to-end-iran-conflict-soon/151929
ट्रंप का अल्टीमेटम: ईरान के साथ 6 हफ्तों में जंग खत्म करने की तैयारी