कोलकाता। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने रसोई गैस संकट के खिलाफ महानगर में रैली निकाली। उन्होंने चुनाव आयोग पर निशाना साधते हुए कहा कि उसने आधी रात को चुपके-चुपके पश्चिम बंगाल की प्रथम महिला मुख्य सचिव समेत शीर्ष अधिकारियों को हटाने का निर्णय लिया। उन्होंने चुनाव आयोग को महिला विरोधी बताते हुए कहा कि उसे शीर्ष अधिकारियों को हटाना थो तो कायदे से राज्य सरकार से अधिकारियों को सूची मांगनी चाहिए थी और निर्णय ले सकता था। उन्होंने इसके पीछे भाजपा की मंशा बताई। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ब्रिगेड मैदान में बोलना शोभा नहीं देता कि चुनाव के बाद चुन-चुन कर मारेंगे।
मोदी-शाह पर साजिश का आरोप
मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह जो भी साजिश रच लें, पश्चिम बंगाल पर उनका कब्जा नहीं हो पाएगा। उन्होंने कहा कि बिना सोचे-समझे रसोई गैस की कीमत बढा दी गई और कृत्रिम संकट खड़ा किया गया। केंद्र सरकार सबसिडी देकर और सप्लाई ठीक कर लोगों को राहत दे सकती थी। उन्होंने कहा कि रसोई गैस संकट को देखते हुए उन्होंने गैस डीलरों और अधिकारियों की बैठक कर लोगों की परेशानी कम करने को कहा है। उन्होंने सवाल किया कि युद्ध शुरू होने के दो दिन पहले जब प्रधानमंत्री पश्चिम एशिया के दौरे पर गए थे तो क्या सममुच में उन्होंने युद्ध का अंदाज नहीं हुआ।
भाजपा की 'लाइन' वाली राजनीति
उन्होंने कहा कि भाजपा की केंद्र सरकार लोगों से केवल लाइन ही लगवा रही है। कभी नोटबंदी में लाइन, तो कभी आधार कार्ड के लिए लाइन लगवाया। अब एसआईआर के लाइन लगवाया। अब वह खुद बेलाइन हो जाएगी। उन्होंने बिहार का जिक्र किया कि भाजपा ने नीतीश कुमार को गले लगाया और फिर उन्हें वैनिश कर दिया। महिलाओं को दस-दस हजार रुपए दिए और फिर उनके घरों पर बुलडोजर चलवा रही है, रुपए सूद के साथ वापस ले रही है। भाजपा राज्यों का और देश का नाश कर रही है।
मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने आशंका जताई कि इस राज्य में वोट देने के लिए लोगों को बाहर से ले आया जा रहा है। रुपए बांटे जा रहे हैं। उन्होंने लोगों के इस पर नजर रखने और शिकायत करने को कहा।
यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/state/delhi-police-bust-lpg-hoarding-racket-610-cylinders-seized/149638
दिल्ली में LPG सिलेंडरों की अवैध जमाखोरी का भंडाफोड़, 610 सिलेंडर जब्त