प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

ममता बनर्जी ने पीएम मोदी पर साधा निशाना...

ममता बनर्जी ने पीएम मोदी पर साधा निशाना, कहा - 'महिला आरक्षण बिल को लेकर भ्रम फैला रहे'

कोलकाता। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने टीएमसी की चुनावी सभाओं में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर लगातार निशाना...

ममता बनर्जी ने पीएम मोदी पर साधा निशाना कहा - महिला आरक्षण बिल को लेकर भ्रम फैला रहे

ममता बनर्जी ने पीएम मोदी पर साधा निशाना, कहा - 'महिला आरक्षण बिल को लेकर भ्रम फैला रहे' |

कोलकाता। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने टीएमसी की चुनावी सभाओं में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर लगातार निशाना साधते हुए कहा कि वे महिला आरक्षण बिल के बारे में भ्रम फैला रहे हैं। 2023 में इस पर सभी दलों के बीच सहमति बन गई थी, लेकिन उसे दूसरे रूप में फिर से पेश किया गया। उसकी आड़ में डिलिमिटेशन बिल को पारित कराना था। बंगाल समेत सभी राज्यों टुकड़ा करना था।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दूरदर्शन का दुरुपयोग किया और राष्ट्र के संदेश के नाम पर राजनीतिक वक्तव्य दिया। वे चुनाव आयोग से इसकी शिकायत करेगी। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कालना और मंतेश्वर में चुनावी सभा में कहा कि महिला आरक्षण के बारे में 25 सितंबर 2023 में राजनीतिक दलों में सहमति बन गई थी, लेकिन उस वक्क उसे पेश करने की बजाय रोक रखा गया।

अब उसे बदल कर दूसरे रुप में पेश करने की कोशिश की गई। प्रधानमंत्री की मंशा पूरी नहीं हुई और वे बौखलाएं हुए है। चुनाव के वक्त उन्होंने सरकारी संसाधन दूरदर्शन का दुरुपयोग किया। उन्होंने सच नहीं कहा और भ्रम फैला रहे है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि भाजपा लोकसभा में महिला आरक्षण बिल की आड़ में डिलिमिटेशन बिल पारित कराना चाहती है। वह बंगाल समेत सभी राज्यों टुकड़ा टुकड़ा करना चाहती है। वह 543 से करीब 850 सीट करना चाहती है। वह बंगाल को छिन्न-भिन्न करना चाहती है। 

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि भाजपा एनआरसी थोपना चाहती है। वे बंगाल में कभी भी एनआरसी नहीं होने देंगी। कभी भी डिटेंशन कैंप नही होने देगी। उन्होंने भाजपा को विध्वंस करने वाली पार्टी बताया और कहा कि वह तमाम हथकंड़ा अपना कर बंगाल पर कब्जा करना चाहती, लेकिन बंगाल में टीएमसी की ही सरकार बनेगी। बंगाल भाजपा को बाहर कर देगी। उन्होने कहा कि भाजपा पर कभी भी भरोसा नहीं किया जा सकता।

वह झूठ ओर लूट करती है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने दावा किया कि वे और उनकी सरकार ने बंगाल में जन कल्याण और विकास का जितना काम किया है, भाजपा शासित राज्य में नहीं हुआ है।

यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/india/rajnath-singhs-3-day-germany-visit-from-april-21/175617

Related to this topic: