प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम

ममता बनर्जी का भवानीपुर में जीत दावा

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने अपने विधानसभा क्षेत्र भवानीपुर से जीतने का दावा किया

कोलकाता। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि उनके विधानसभा क्षेत्र भवानीपुर में साजिश के तहत 60 हजार वोटरों के नाम काटे गए है।

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने अपने विधानसभा क्षेत्र भवानीपुर से जीतने का दावा किया

West Bengal Assembly Elections |

कोलकाता। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि उनके विधानसभा क्षेत्र भवानीपुर में साजिश के तहत 60 हजार वोटरों के नाम काटे गए है। जितने भी वोटरों के नाम काटे जाए, वे विधानसभा चुनाव में जरूर जीतेंगी, भले वे एक ही वोट से जीते। 

भवानीपुर में बढ़ी सियासी हलचल

गौरतलब है कि भाजपा और विपक्षी दल के नेता शुभेंदु अधिकारी और केंद्रीय मंत्री सुकांत मजुमदार ने का दावा है कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी इस बार विधानसभा चुनाव में भवानीपुर से किसी भी सूरत में नहीं जीत पाएंगी। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और टीएमसी की स्थिति कमजोर करने बाबत दोनों नेताओं की भवानीपुर क्षेत्र में गतिविधियां बढ़ गई हैं। 

6 मार्च को धरना देंगी ममता

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि राज्य में बड़ी संख्या में वैध वोटरों के नाम काटे गए है। वैध वोटरों के लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन किया गया है। इसके विरोध में वे 6 मार्च को धरना देंगी। वे लोगों के लोकतांत्रिक अधिकारों के लिए हमेशा से लगातार संघर्ष करती रही हैं और आखिरी सांस तक संघर्ष करती रहेगी। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने नेताजी इंडोर स्टेडियम से 3500 करोड़ रुपए की लागत से निर्मित कल्याणी एक्सप्रेस वे का उद्घाटन किया। एसआईआर के दौरान मृत 36 व्यक्तियों के परिवारों के एक एक सदस्य को नौकरी का नियुक्ति पत्र सौंपा। वे होली पूर्व उत्सव में शामिल हुई।

यह भी पढ़े: अफगानिस्तान का पाक ठिकानों पर हवाई हमला

https://www.primenewsnetwork.in/world/afghanistan-airstrikes-on-pak-bases/146814

Related to this topic: